RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:06 जून को 347 लाभुकों के बीच वितरित किए जायेंगे सहायक उपकरण।

एडिप एवं व्योश्री के तहत सहायक उपकरणों जैसे-बैट्री चालित ट्राईसाईकिल, ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी, छड़ी, सी0पी0 चेयर, सुगम्य केन आदि का किया जायेगा वितरण।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)01 जून।जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, चेक पोस्ट, बेतिया में 6 जून को 347 लाभुकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा। इस हेतु जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की अतिकल्याणकारी योजना एडिप एवं व्योश्री के तहत सहायक उपकरणों जैसे-बैट्री चालित ट्राईसाईकिल, ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी, छड़ी, सी0पी0 चेयर, सुगम्य केन आदि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने वितरण कार्यक्रम में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन को एक चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को निदेश दिया कि दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त कर अविलम्ब उन्हें सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों में हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सुगम एवं समावेशी निर्वाचन अंतर्गत दिव्यांगजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति दिव्यांगजनों के मतदान केन्द्रवार आकड़ों का रख रखाव करेगी और जो दिव्यांगजन नामांकित नहीं है, उनकी पहचान की जाय तथा मतदाता सूची में उन्हें शामिल किया जाय।
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने बताया कि सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं एवं 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को व्योश्री योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 06 से 09 मार्च 2025 तक जिला के प्रखण्ड परिसर चनपटिया, जिला बुनियाद केन्द्र, बैरिया एवं जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, कविवर नेपाली पथ, बेतिया में एलिम्कों, कोलकाता के विशेषज्ञों द्वारा शिविर का आयोजन कर लाभुकों का चयन किया गया था। एलिम्कों के प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में चयनित सभी लाभुकों को वितरण कार्यक्रम की जानकारी उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाईल पर दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को वितरण कार्यक्रम की सूचना विकास मित्र, ऑगनबाडी सहायिका/सेविका, जीविका दीदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रचारित करने का निदेश दिया है।

Related posts

नारनौल : ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की थीम के साथ हजारों नागरिकों ने योग से की दिनचर्या की शुरुआत

rktvnews

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक- कुल 5 हजार 427 कार्यों की 5 हजार 272 निविदाएं जारी कर 3 हजार 699 कार्यादेश जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नही हो कोई समझौता, अगस्त माह में ऑन ग्राउंड दिखे सभी कार्य -प्रमुख शासन सचिव, सानिवि

rktvnews

भोजपुर: बिहार बजट पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी प्रतिक्रिया,कहा लोकलुभावन और चुनावी है बजट।

rktvnews

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment