RK TV News
खबरें
Breaking News

गाजीपुर:हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े, आचार, विचार और संस्कार को हम सब कायम रखने का प्रयास करें ।

RKTV NEWS/गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)31 मई।गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका क्षेत्र के तुलसी सागर सिद्धेश्वर नगर जिला पत्रकार समिति में हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े विषयक बौद्धिक विचार मंथन, गाजीपुर काव्य महाकुंभ एवं पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन सूर्यकुमार सिंह अध्यक्ष के प्रमुख संयोजन, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में प्रोफेसर रणविजय सिंह के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ. श्रीकांत पाण्डेय,अति विशिष्ट अतिथि द्वय कवि अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. व्यास मुनि राय एवं विशिष्ट अतिथि कवि कामेश्वर द्विवेदी के गरिमामयी उपस्थिति में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी और हिन्दुस्तान की गरिमा को गौरवान्वित रखने को हम सब हिन्दी की बिंदी ना बिगाड़े,अपना आचार विचार संस्कार को सही रखने का हर संभव प्रयास करते रहे। अर्थ के लिए अनर्थकारी कार्यों को प्रोत्साहित होने से बचाने का जिससे जितना संभव हो प्रयत्नशील रहे।
गाजीपुर काव्य महाकुंभ का शुभारंभ कवि इन्द्रजीत निर्भीक के आव हो वीणा वाली आव हंस वाहिनी, आसरा क लेले बानी थाली,हे वीणा वाली स्वर के सजा द, कवि हरिशंकर पाण्डेय ने -खबर जो भी तूं देते हो जरा मौलिक इसे रखना, खबर के हालात पर अपनी नज़र रखना, कवि कामेश्वर द्विवेदी ने -पशुता का पूर्ण अवसान चाहिए धरती पे बस इन्सान चाहिए, कवि अमरनाथ तिवारी अमर ने -कया पहचानोगे तुम उनको,जब पर्दा नायाब पड़ा है, कवि कृष्णानंद दूबे गोपाल ने -हुई कहां ग़ायब जहां दिखते इन्सान हैं, जहां देखो वहां अब अधिकांशतः दिखने लगे हैवान हैं, कवि कुमार नागेश ने -जानता हूं मैं ये हां मिलाकर बेहतर होता,पता में भी कहां तक बेहतर होता, औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह ने -अपने भारत क महिमा जगत में महान बा, जेकर गुणगान स्पष्ट वेद औ पुराण बा, डॉ . विजय नारायण तिवारी ने -आपन लेखनी बनावट धारदार हे पत्रकार साथी, कवि विजेंद्र दुबे सैनिक ने -गिरना भी जरूरी है, औकात का पता चलता है, कवि अनिल अनिलाभ ने-सिंदूर की कीमत नाप सकता है तो जा उन चुटकी भर सिंदूर की लकीरों को नाप, कवि भगवती प्रसाद राय ने -साढ़ू के घर साढ़ू अईलन लेके फूल क झाड़ू सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कवि बाबूलाल मानव ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को हम-सब सदैव सम्मान करें, देश द्रोहियों, गद्दारों के ग़लत मनसूबों को मिलजुलकर हम सब साफ़ करें।
पत्रकारिता गौरव सम्मान 2025 और अंग वस्त्र भेंट करके पत्रकारों एवं रचनाकारों को जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष सूर्य कुमार सिंह ने सम्मानित किया। स्वागत सम्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी के सिंदूर को जो भी चूर करें,उसको मिलजुलकर हम-सब चकनाचूर करें, विकास को छोड़ जो विनाशकारी बने ऐसे तत्वों को हम सब दूर करें।
उक्त आयोजन में पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा, कुंज बिहारी राय,राम प्रकाश यादव, कुलभूषण कुमार,राम प्रकाश यादव,रघुवंश नारायण राय, प्रभु नारायण चौहान, लल्लन यादव,दीपक सिंह सहित अनेकों लोगों को भी सम्मानित किया गया।
स्वागत संबोधन स्वागताध्यक्ष औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह, जिला महामंत्री – डा.विजय नारायण तिवारी धन्यवाद आभार प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने किया।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने ब्राजील के ब्रासीलिया में ‘निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना संबंधी निष्‍ठा और जनता का विश्वास के संरक्षण’ के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

भोजपुर :विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 को ले भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग में आठ नए सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई गई।

rktvnews

Leave a Comment