RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल। शुक्रवार को रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल आवास पर स्व सावित्री देवी की पुण्यतिथि मनाई गई।सुबह में पूजा अर्चना की गई एवं स्व.सावित्री देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि की गई तथा शाम में गरीब गुरबों ,जुग्गी_ झोपड़ी वालों एवं फुटपाथ पर बसर करने वालों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डा के एन सिन्हा ने बताया की मेरी मां स्वर्गीय सावित्री देवी अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी ,दरवाजे पर आये जरूरत मंदों को भोजन,अन्न व वस्त्र देती थी।भजन पूजा ,धार्मिक कार्यों में तल्लीन रहती थी। समाज सेवा तथा परोपकार विशेष गुण था।बराबर मुझे सिखाती थी “ईमानदारी से किया, परिश्रम सेवा और त्याग कभी निष्फल नहीं जाता।यही भावनाएं मेरे लिए वरदान साबित हुई, प्रेरणादाई रहा और आजीवन यथासंभव मदद का संकल्प लिया हूं।
मां के इच्छा से रोहतास, नवानगर ,बिक्रमगंज, गच्छई गांव में कई धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार एवं कई धार्मिक स्थल, मंदिर बनवाया गया।कई कुओं का जीर्णोद्धार, मंदिरों में हैंडपंप लगवाएं । श्रद्धांजलि देने वालों में है रामजी सहाय ,विनोद कुमार , डॉ के एन सिन्हा ,विजय कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा,प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव ,संजय कुमार सिन्हा, सागर आनंद, सत्यम आनंद, सोनू ,मोनू, विशाल, गपू ,सनी विकी ,गौरव ,निशु, अनु ,कुन्नू मन्नू ,मुन्ना जी, मंटू जी ,बट्टू, चंदन एवं रंजन जी ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा सहित परिवार एवं लोग भी रहे।

Related posts

गढ़वा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अन्तर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु बैठक।

rktvnews

चतरा:बढ़ती ठंड के मद्देनज़र बिरहोर टोला में कंबल वितरण।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

24 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment