
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 मार्च।बिहार के बजट पर अपनी टिप्पणी देते हुए राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है की बिहार का बजट सिर्फ लोक लुभावन बजट है।इसमें राज्य के नौजवान ,किसान ,गांव ,गरीब मजदूर के लिए भी कुछ नहीं सिर्फ यह एक चुनावी बजट है लेकिन जनता सब समझ रही है आने वाले चुनाव में नीतीश जी और एनडीए का सफाया तय है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता और नौजवान किसान तेजस्वी जी की तरफ देख रहे हैं आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत से तेजस्वी जी की सरकार बनेगी। ऐसे भी नीतीश जी थके हारे मुख्यमंत्री हो गए हैं आम आदमी से अब उनको कोई लेना देना नहीं रहा।इसके विपरीत तेजस्वी जी को सभी जाति बिरादरी धर्म मजहब के लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं। एनडीए सरकार का यह अंतिम बजट साबित होगा।प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ प्रशासन के लोग ही चला रहे हैं।यह आम आदमी की सरकार नहीं है। तेजस्वी जी की सरकार बनेगी तो सभी माता बहनों का सम्मान ,नौजवानों को रोजगार किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। इस सरकार में तो किसानों को खाद भी नहीं मिल रहा है।एक-एक किसान मर रहे हैं प्रखंड से लेकर प्रदेश तक सिर्फ प्रशासनिक लोग लूटने में लगे हैं। यह सरकार अफसर और राजनेताओं के लिए धन संग्रह करने का जरिया बन गया है। इस सरकार में आम आदमी की कोई बात नहीं सुनी जाती है।
