
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31मई। बागपत लोकसभा सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की ,उन्होंने बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में निगरानी समिति के सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ से आम जनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा सरकार द्वारा इतनी अच्छी प्रमुख मुख्य योजनाएं चलाई जा रही है चाहे वह स्वास्थ्य की हो कृषि हो एमएसएमई हो कौशल विकास हो पीएम विश्वकर्मा हो मृदा स्वास्थ्य कार्ड हो स्वच्छ भारत मिशन हो अटल भूजल हो आदि योजनाओं के संबंध में उन्होंने प्रकाश डाला उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि यह योजनाएं जनता को जनता के हित के लिए जनता को लाभान्वित करने के लिए पात्रता के आधार पर संचालित सरकार द्वारा कराई जा रही है जिनका उद्देश्य अधिकारियों का इनका आम जनमानस के मध्य पहुंचकर इनका अच्छा क्रियान्वयन करना होता है अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ फील्ड में निकले और गांव गांव जाए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें और अपनी योजनाओं का अच्छे से क्रियान्वयन करें जिससे कि जरूरतमंद को उसे योजना का लाभ मिल सके उन्होंने दिव्यांग, वृद्ध ,विधवा पेंशन आदि पर अधिक बल दिया उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की समस्या को देखा जाए उनके दिव्यांग कार्ड बनाए जाएं गांव कैंप लगाए जाएं गांव को क्लस्टर के आधार पर भी कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए । जो योजनाओं के कैंप लगाए जाए उनमें जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाए ग्राम पंचायत सचिव को कैंप में जोड़ा जाए ग्राम पंचायत सचिव गांव से जुड़ा होता है उसे हर व्यक्ति के बारे में जानकारी होती है जो पात्र व्यक्ति है उसे योजना का लाभ दिया जाए सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार के माध्यम से आम व्यक्ति को उसका लाभ देना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है माननीय सांसद ने यह भी निर्देश दिए कि जिस गांव में लाभार्थी को लाभ नहीं मिलेगा और वह पत्र तो ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत सचिव का जवाब तलब किया जाए।
किसी भी व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो वह अपने पंचायत सचिवालय में पहुंचकर पंचायत सहायक की मदद से भी अपना आवेदन कर सकता है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा की उन्होंने कहा कि जिन आवासों में किराए पर लोग रह रहे हैं और आवास का आवंटन किसी और के नाम है पैसे आवासों को तत्काल खाली कराया जाए पात्र व्यक्ति ही आवास में रहे।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत ओडीएफ के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए और जनपद में शौचालय की कोई समस्या नहीं है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद की स्थिति अच्छे शीर्ष स्थान पर है जिसके सापेक्ष सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति का कोई भी आय संबंधित प्रमाण पत्र बिना लिए उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जनपद में 22000 लोग 70 वर्ष की उम्र के अंतर्गत आते हैं जिसके सापेक्ष 8,500 लोगों के कार्ड बन चुके हैं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड के अंतर्गत 256427 के सापेक्ष 358753 गोल्डन कार्डों की पूर्ति की जा चुकी है जो लक्ष्य 139.90% है । इसके ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक कैंप लगाए जाए और योजना का प्रचार प्रसार किया जाए।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को पेंशन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने निर्देशित किया कि सभी को समय से पेंशन मिले पेंशन धारक को पेंशन के लिए परेशान होना ना पड़े जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी 25172 स्वीकृत आवेदन 342 है यह पत्र 528 है कल लाभार्थी के सपेरा आधार सीडिंग 24986 की हो चुकी है वर्तमान में 27845 लाभार्थियों को जनपद में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है । जबकि दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ जनपद में 6214 को प्राप्त हो रहा है
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में 174 परियोजनाओं में से 170 परियोजना पूर्ण है माननीय सांसद ने कहा जिन गांवों में पाइप पेयजल योजना की सुविधा दी गई है और सड़क का स्वरूप खराब कर दिया गया है सड़क अपने पुराने स्वरूप में नहीं है उसे तत्काल ठीक कराया जाए उन्होंने कहा कि पाइप लाइन की भी गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए उन्होंने कहा हर घर नल पहुंचने की जो सरकार की मुख्य योजनाओं में से एक है इसमें लापरवाही ना बढ़ती जाए गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाए गांव के अंतिम घर तक पाइपलाइन से पानी पहुंचना चाहिए किशनपुर विराल में भी पाइपलाइन की समस्या का मुद्दा उठा उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जल निगम लीपा पोती का कार्य न करें।
प्रधानमंत्री स्टेट वेंडर आत्मनिर्भर पीएम सोनी निधि योजना के अंतर्गत जनपद में 10912 लाभार्थियों को लाभ मिला है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 32 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत हुई थी जिसमें वर्तमान में 31 मार्च अनुरक्षण अवधि में चल रहे हैं जिनकी लंबाई 128.081 किलोमीटर है गुणवत्ता पूर्वक अनुरक्षण करके जनता को यातायात की सुविधा प्रदान की जा रही है।
मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की जिसमें 5301 समूह सक्रिय रूप से संचालित है जिसमें 57000 महिला कार्यरत हैं 26901 महिला लखपति दीदी हैं जिनके पंजीकरण हुए हैं 1816 समूह को 3 करोड रुपए दिए गए हैं समूह का और विस्तारित कारण करने के लिए निर्देश दिए हैं और उन्हें अच्छी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी आवाहन किया है वर्ष 2024 25 में प्राप्त लक्ष्य 50 के सापेक्ष 115 समूह का गठन किया गया है।
सांसद ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषि विभाग से जुड़े हुए किसान सम्मन निधि आदि संबंधित योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने कहा किस को केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अवश्य मिले कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के बीच में रहे और उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं के बारे में प्रकाश डालें जिससे कि किसान लाभान्वित हो सके उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ जनपद के प्रत्येक किसान को मिलना चाहिए प्रत्येक किसान को सरकार की जनकल्याणकारी योजना से जोड़ना चाहिए किसान को मिलने वाले उपकरण व प्रदर्शनी मेला में चिन्हित किसानों को ही ना बुलाया जाए प्रत्येक किसान को प्राथमिकता में रखा जाए जनपद में 120000 पंजीकृत कृषक हैं जिसके सापेक्ष 102000 को 19 वी किस्त प्राप्त हुई है ।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना माइक्रोइरिगेशन उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को एक मॉडल रूप में डेमोंसट्रेशन केंद्र बनाया जाए जिसेदेख कर किसानों के अंदर जागरूकता आए और उसका अनुपालन करें उन्होंने कहा कि शासन से इसकी पहल की जाएगी उन्होंने योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अटल भू जल योजनाओं के कार्यो की समीक्षा की जिसमें 40 तालाब जनपद में चिन्हित है उसमें उन्होंने कहा कि बागपत के तालाब मॉडल रूप में बनाए जाएं उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांव में तालाबों की बहुत गंभीर समस्या है गांव के तालाबों की सफाई हो वह विरल बने और उन पर जो अतिक्रमण कर रहे हैं अवैध कब्जा कर रहे हैं उन पर प्रभावित कार्यवाही की जाए जल सहभागिता हो, तालाबों को कैसे विरल ओर निर्मल और स्वच्छ रखा जाएगा इसके प्रति जागरूकता हो तालाब को एक मॉडल आकर्षक केंद्र बनाया जाए।
सांसद ने सिंचाई विभागों की नहरो के पुराने स्वरूप पर लाने का अनुरोध किया जिससे कि उसकी क्षमता बढ़ सके निगरानी समिति के सम्मानित सदस्यों ने कहा की नहरे में पानी नहीं आ रहा है साफ सफाई हो नहीं रही है जिस पर विधायक अजय कुमार ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को अपने व्यवहार में व कार्य शैली सुधार करने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा किसानों की समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,सांसद ने कहा कि सिंचाई का जो पैसा जिस मद में आ रहा है उसे उस मद में खर्च किया जाए 94 लाख रुपए सिंचाई विभाग की नेहरो के रखरखा मेंटेनेंस के लिए आया था उन्हें कहां खर्च किया गया है उसकी जांच कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जो भी सिंचाई विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा उसकी कार्य योजना बनाकर जिलाधिकारी से अनुमति के बाद ही कार्य कराए जाएं पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर से गाजियाबाद तक जाती है जो 203 किलोमीटर है जिसका हिस्सा बागपत में 62 किलोमीटर का पड़ता है इसके साफ सफाई के लिए 16 करोड रुपए आए थे इसके संबंध में भी उन्होंने अच्छे से कार्य करने के निर्देश दिए उनकी कार्यशैली से नाराजगी व्यक्त की ।
बागपत विधायक योगेश धामा ने मवीकला साकरोद का प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्य योजना बना कर दिया जाए जिसे शासन में रखकर उसकी स्वीकृत करके उसे पर कार्य कराया जाएगा सिंचाई की जमीन पर कोई अवैध कब्जा कर रहा है तो उसे तत्काल हटाया जाए
ईस्टर्न पेरिफेरल के बराबर में खेकड़ा खेल स्टेडियम को पुनर्जीवित कराए जाने के लिए निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस पर जाने के लिए रास्ता बनाया जाए।
खेलो इंडिया योजना अंतर्गत मीतली में स्टेडियम संचालित है माननीय सांसद ने प्रचार-प्रसार के सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें ताकि सभी वर्ग इनसे अवगत हो सकें और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए, संसाधनों का सही उपयोग परियोजनाओं में संसाधनों के उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
सांसद ने कहा शासन को जानकारी किसी भी आवश्यकता या समस्या के समाधान के लिए समय पर शासन को पत्राचार किया जाए।
सांसद ने गन्ना भुगतान की समीक्षा की जिसमें जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बागपत का भुगतान 15 दिन में व रमाला का जुलाई के पहले सप्ताह तक समस्त किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा उन्होंने मलकपुर मिल द्वारा भुगतान न करने पर नाराजगी व्यक्त की और उसे पर कड़ी कार्रवाई कराई जाने के निर्देश दिए ।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 709B के संबंध में निर्देश दिए कि जो सड़क जो नाले चौक हो गए हैं उनकी कार्य योजना बनाकर उन पर तत्काल कार्य कराया जाए जो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है उन्हें ठीक कराए जाने के निर्देश दिए बागपत जनपद को गौरीपुर मोड़ व राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की अनुमति मिल गई है।
सांसद ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्य में अच्छा कार्य करें आम जनमानस को इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए प्रत्येक गांव में पुस्तकालय हो पुस्तकालय हमारी प्राथमिकता है हर गांव में खेल का मैदान हो जिससे कि युवा खेलेंगे आगे बढ़ेंगे बागपत खेल का क्षेत्र है उन्होंने कहा कि टीम वर्ग के रूप में अधिकारी कार्य करेंगे तो बागपत की पहचान अच्छी होगी और विकास कार्यो से जनपद का नाम बढ़ेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा निगरानी समिति के सम्मानित सदस्य सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
