RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद का गठन, नई सरकार में 11 मंत्री गण किए गए शामिल।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)06 दिसंबर।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरूवार को राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड विधानसभा के निर्वाचित सदस्य स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने तक के लिए प्रोटेम स्पीकर एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नई सरकार में शामिल राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन,दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार एवं शिल्पी नेहा तिर्की को झारखंड राज्य के मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी एवं सभी नव नियुक्त मंत्रीगणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक, वरीय अधिकारी एवं गणमान्य तथा नवनियुक्त मंत्री गणों के परिजन मौजूद थे। विदित हो कि हेमन्त सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके उपरांत आज उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद का गठन किया, जिसमें 11 मंत्री शामिल किए गए हैं।

Related posts

कैमूर:PK ने डोमिसाइल नीति लागू करने पर नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले – सरकार चाहे जो अब जो नीति लागू कर ले जनता भ्रम में आने वाली नहीं है, लोगों ने तय कर लिया है कि लालू-नीतीश को अब हटाना है।

rktvnews

हिट एंड रन के नए कानून अभी नहीं हुए है लागू,पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगा विचार विमर्श!गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर सभी चालकों से काम पर वापिस लौटने की की अपील।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए वितरित किए पौधे!5 जुलाई को एक ही दिन में लगेंगे 5.25 लाख पौधे : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता आरा पहुंचे, व्यायवासियों के बीच किया सम्पर्क ।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकरी ने बैठक कर पेड न्यूज एवं प्री-सर्टिफिकेशन की दी जानकारी।

rktvnews

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे “भारत के लिए सुनहरा क्षण” कहा।

rktvnews

Leave a Comment