RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)20 मार्च।उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) 16 मई से 15 जून 2026 तक प्रस्तावित है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसे पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डेटा संकलन में शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि सोमवार से बुधवार तक जनगणना कार्य से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिले के कई वरीय अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर भाग लेंगे। प्रशिक्षण हेतु रांची से मास्टर ट्रेनर भी पहुंचेंगे, जो गणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देंगे।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में सभी संबंधित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी बताया गया कि ग्राउंड लेवल पर जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा उनकी सूची तैयार कर ली गई है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।

Related posts

7 अगस्त को आयोजित होगा जॉब सह मार्गदर्शन कैंप।

rktvnews

राष्ट्रपति महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

नए संसद भवन भवन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे नए संसद भवन में ऐतिहासिक व पवित्र “सेन्गोल” की स्थापना।

rktvnews

चतरा:छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया इटखोरी प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व सांसद मीना सिंह ने अपनी मां और सास के श्रद्धांजलि स्वरूप किया वृक्षारोपण।

rktvnews

आरआईएनएल ने ग्राहक बैठक 2023 का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment