RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)31 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों तथा सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ के रूप में गौरवशाली स्थान प्राप्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता वस्तुतः सत्ता और जनता के बीच एक सशक्त माध्यम की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को सत्ता तक और सत्ता की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का सुचारु निर्वहन करती है। इसी से देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है तथा जन मानस में राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण की भावना प्रबल होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और मीडिया की राज्य के विकास में अहम भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा भी पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की गई है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह डसीला, संदीप बडोला, मनीष डंगवाल,रमन जायसवाल, किशोर रावत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर : विद्युत कनेक्शन हेतू शिविर आयोजित।

rktvnews

खनुआ नाला पर बने कुल 330 दुकानों में 305 दुकानों को तुड़वा दिया गया है। आज कुल 38 दुकान तोड़े गए।सभी तरह के बड़े -छोटे अतिक्रमण एवं अवरोध को हटाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

rktvnews

आमरण अनशन पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों को मिला रघुपति का समर्थन! सफल अभ्यार्थियों का नियुक्ति के लिए आमरण अनशन, जिला प्रशासन की नकरात्मकता को करता है प्रदर्शित:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर:32 कर्मियों को मिला पद प्रोन्नति,शेष को भी मिले, निर्गत पत्र में सरकार/राजभवन की चर्चा जरूरी : प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शशि रंजन

rktvnews

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

Leave a Comment