RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में तंबाकू सेवन के विरुद्ध ली गई शपथ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)31 मई।आज 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा अधिकार भारत भूषण भसीन के अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार पांडा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, सुधाकर पांडेय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय के साथ अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ तंबाकू का सेवन नहीं करने हेतु सभी के साथ सामूहिक शपथ लेते हुए कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के इस अवसर पर हम सभी यह शपथ लेते हैं कि मैं कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखूंगा और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा।

Related posts

साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” विषयक तीन दिवसीय जनजातीय कला प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर : दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल ने शाहपुर के शांता कुमार पांडे को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: लालू यादव के जन्म दिवस पर दलित – महादलित बस्तियों में प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में किया गया भोजन एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

डीआरआई ने लखनऊ में भारतीय टेंट कछुए के 436 बच्चों का बचाव किया।

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

Leave a Comment