RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

आरा/भोजपुर 29 अक्टूबर।आगामी 7 नवंबर को पूरे देश में “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस” मनाया जाएगा। इस दिवस का आयोजन हेतु बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई जिसमें एन.सी.डी. और होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को भोजपुर जिले के तमाम अस्पतालों में आयोजित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया की कैंसर मानव जीवन के लिए अभिशाप है, जिस व्यक्ति को कैंसर हुआ, उसकी मृत्यु महीनों व सालों में होना निश्चित है और जिस परिवार में किसी व्यक्ति को कैंसर हो गया, तो समझ लीजिए कि परिवार की बर्बादी भी सुनिश्चित है। इन कारणों से कैंसर के प्रति जागरूकता नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा की कैंसर से बचा जा सकता है यदि हमलोग कुछ न करने योग्य काम न करें। जैसे शराब का सेवन नहीं करने से, शरीर में कई प्रकार के कैंसर से बचा जा सकता है, उसी प्रकार तम्बाकू का सेवन न किया जाए तो मुंह, फेफड़ा व अन्य कैंसर से बचा जा सकता है।
डॉ प्रवीण कुमार ने कैंसर की रोकथाम हेतु शारीरिक व्यायाम, शारीरिक हाईजीन, पौष्टिक आहार, कड़ी धूप से बचना, अवैध असुरक्षित सेक्स से बचना आदि मुख्य उपायों के बारे में बताया।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए ” 7 नवंबर 2023 “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर अपने नजदीकी अस्पताल में जा कर शारीरिक परिक्षण कराने और कैंसर जैसी जान लेवा बिमारी से अपने आप को सुरक्षित करने की बात कही

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

भोजपुर: संत रवि दास सेवा संस्थान के तत्वाधान में गुरु रवि दास जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

हरियाणा:प्रदेश में एमएसएमई को दिया जा रहा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

rktvnews

खाना खाने के बाद ये 5 काम करने से पाचन तंत्र पर हो सकता है बुरा असर – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

वैशाली: डीएम के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाइफ सर्टिफिकेशन एवं डेथ मार्क में वैशाली राज्य में अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment