RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:32 कर्मियों को मिला पद प्रोन्नति,शेष को भी मिले, निर्गत पत्र में सरकार/राजभवन की चर्चा जरूरी : प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शशि रंजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, प्रक्षेत्र, आरा द्वारा जारी पत्र में वी के एसयू द्वारा 28/Estab/2026 दिनांक 05.01.2026 के द्वारा 32 कर्मियों का पद प्रोन्नति प्रभार दिया गया ,जिसके लिए वीकेएसयू आरा के कुलपति और कुलसचिव को बधाई देते हुए आभार व्यक्त करते है।यह कर्मचारियों के प्रति आपकी संवेदनशीलता है।एक बैठक का हवाला देते हुए प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया की 160 कर्मचारियों ने एक साथ लिखित एवं कम्पयुटर की परीक्षा दी थी, तो अधिसूचना एक साथ निकलना चाहिए था। माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा पद प्रोन्नति पर रोक लग गया है. इसलिए पद प्रभार का निर्णय लेना विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के लिए कर्मचारी हित में उचित है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में राज्य सरकार एवं राजभवन के पत्र का कोई जिक्र नहीं है जिसका होना चाहिए था।साथ ही 32 कर्मियों के Joining का भी कोई भी कॉलम नहीं है।पद प्रभार दिया जा रहा है तो वरीयता के आधार पर तृतीय वर्ग के कर्मचारी एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को पद प्रभार देना चाहिए था। महासंघ ने कुलपति एवं कुलसचिव से द्वितीय सूचि में शेष बचे 128 कर्मियों का भी पद प्रोन्नति प्रभार राज्य सरकार एवं राजभवन के पत्रों का जिक्र करते हुए अधिसूचना निर्गत करने का अनुरोध किया है।

Related posts

खैरागढ़:भक्ति और कला का संगम : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘द्वादश घंटा अखंड घुंघरू नाद’ संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को कराया गया तारामंडल का भ्रमण।

rktvnews

भोपाल:भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स आरा द्वारा हुई छठ घाट की सफाई।

rktvnews

भारतीय खान ब्यूरो 1 मार्च को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाएगा।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई- रिक्शे।

rktvnews

Leave a Comment