RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीसी की सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक संपन्न।

लंबित निर्माण व मरम्मती कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त ने विभागों द्वारा संचालित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास कार्य विभाग,भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा एक-एक कर अपने विभाग से संबंधित संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुल, पुलिया, सड़क, भवन निर्माण व मरम्मती कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में शत प्रतिशत पेयजलापूर्ति, शौचालय से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना की भी समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से राज्य स्तर से पारित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा वैसी विकास योजनाएं जिसके निर्माण कार्य में वनविभाग या अन्य के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है उस योजनाओं की सूची उपलब्ध कराएं।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला अभियंता, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

शाहपुर मे पंच व वार्ड सदस्य सहित 11पदों के लिए उपचुनाव।

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर इंडिया गठबंधन का धरना।

rktvnews

देवघर:श्रद्धालुओं के सुलभ और सुरक्षित हवाई दर्शन के लिए देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री सुधा कुमारी जूही की पुस्तक “समंदर का शहर” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप स्टेट आइकॉन एवं अभिनेता चंदन रॉय द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment