RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले न्यायिक पदाधिकारी हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार) 29 मई।विगत 10 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले न्यायिक पदाधिकारियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की श्रेणी में अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश रविशंकर कुमार एवं विशेष न्यायाधीश पोक्सो प्रोतिमा परिहार ,सिविल जज सीनियर डिवीजन की श्रेणी में सीजेएम दरभंगा जुनैद आलम एवं एसीजेएम बेनीपुर संगीता रानी को तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन की श्रेणी में एसडीजेएम बेनीपुर अनुराग तिवारी एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बिरौल श्री पप्पू कुमार पंडित को सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत न्यायिक पदाधिकारियों से हुई है।
आने वाले समय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ साथ विधिक सेवा के हर क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नालसा योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीनी स्तर पर लागू कराने वाले अधिकारियों,पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों आदि को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

लैंड फ़ॉर जॉब मामले में लालू परिवार समेत 16 आरोपियों को जमानत मिली ।

rktvnews

घरेलू कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों और गैर-विनियमित क्षेत्र में अप्रैल से सितंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में गिरावट।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को नई कृषि विधियां अपनाने पर दिया जोर।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत गांवा प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

परीक्षा पर चर्चा विशेष : हमेशा जीवन बोलना चाहिए, मार्क्स नहीं।

rktvnews

Leave a Comment