RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शाहपुर मे पंच व वार्ड सदस्य सहित 11पदों के लिए उपचुनाव।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 मई। पंचायतों के विभिन्न रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही पंचायत उपचुनाव 2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भोजपुर जिले में 102 पदों के लिए उपचुनाव होना है। जिसमें मुखिया के 3 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 2 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 11 पद और ग्राम कचहरी पंच के 86 पद शामिल हैं। वहीं शाहपुर प्रखंड में पंच के 10 पदों एवं वार्ड सदस्य के 1 पद सहित कुल 11 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने सभी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को पंचायत उप निर्वाचन 2023 संपन्न कराए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए इसकी सूचना दी है। पंचायत उप निर्वाचन 2023 की अधिसूचना एवं प्रपत्र 5 में सूचना का प्रकाशन 2 मई 2023 को किया गया। पंचायत उपचुनाव 2023 के लिए नाम निर्देशन की तिथि 3 मई 2023 से 9 मई 2023 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है। संवीक्षा की तिथि 10 मई 2023 से 12 मई 2023 तक है। अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 15 मई 2023 को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे तक है। अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 15 मई 2023 को अपराह्न 4 बजे के बाद होगा। मतदान 25 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना 27 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना प्रखंड मुख्यालय में कराई जायेगी। झौआ बेलवानिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है। ग्राम कचहरी पंच के 10 रिक्त पदों में ईश्वरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 3,7,11 एवं 13, गौरा पंचायत के वार्ड संख्या 10, झौआ-बेलवनिया पंचायत के वार्ड संख्या 6, लच्छू टोला पंचायत के वार्ड संख्या 9 एवं 12, भरौली पंचायत में वार्ड संख्या 14 और परसौङा पंचायत में वार्ड संख्या 3 शामिल हैं। शाहपुर प्रखंड मे नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा है।

Related posts

लखीसराय: “वोट देकर बने भविष्य मेकर” के संदेश के साथ जीविका दीदियां कर रही मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

नारनौल:यदि इन्सान में नैतिकता नहीं तो सम्पत्ति, पैसा, उपलब्धि, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद कुछ मायने नही रखते : विपिन शर्मा

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

क्वांटम कम्प्यूटिंग, आईओटी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा सहित डीप-टेक में अनुसंधान एवं विकास के लिए यूआईडीएआई और एसईटीएस ने हाथ मिलाया।

rktvnews

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर इंडिया गठबंधन का धरना।

rktvnews

Leave a Comment