RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जिनको अपने घर में सलाह देने की नहीं थी आजादी आज महिला संवाद में खुल कर रख रही अपनी बात।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)29 मई।महिला संवाद कार्यक्रम संवाद प्रेषण और अभिव्यक्ति का बेहतर मंच बना हुआ है।इस कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाएं बेझिझक अपनी मांग, इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सरकार के समक्ष रख रही हैं। कल तक इन महिलाओं को अपने घर में भी सलाह देने की आज़ाद नहीं थी लेकिन अब वो पुरे समाज के समक्ष अपनी संवेदनाओ को प्रकट करते हुए गाँव के उत्तरोत्तर विकास की आधारशिला रख रही है l सरकार के प्रशासनिक प्रतिनिधि उनकी इच्छाओं और आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करते हुए साकार करने की दिशा में लग गए हैं।
दरअसल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे हुए लाभ को समझने एवं योजनाओं को और बेहतर ढंग से संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है l महिला संवाद कार्यक्रम को गाँव-गाँव में आयोजित करने की जिम्मेवारी ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका को मिली है। जीविका 18 अप्रैल से अपने ग्राम संगठन के माध्यम से प्रतिदिन दो से अधिक महला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है l इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जिन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और आरक्षण का लाभ मिला है। साथ ही वो महिलाएं भी उपस्थित हो रही हैं जो सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने से अब तक वंचित हैं।सभी महिलाएं सरकार को योजनाओं के संचालन, निति निर्धारण एवं विकासोत्मक गतिविधियाँ शुरू करने हेतु सलाह दे रही हैं l इस कार्यक्रम में छात्राओं की भी सहभागिता बढ़ी है l महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर आधारित लघु फिल्में सभी को योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है।वहीँ राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित लीफलेट महिलाओं एवं छात्राओं को योजनाओं से लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है l
लखीसराय जिला के पिपरिया प्रखंड स्थित रामचन्द्रपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में छात्रा जानकी ने अपने विद्यालय में एन.सी.सी और कराटे प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने की मांग की है ताकि छात्राएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें और एन.सी.सी में शामिल होकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे सकें l महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं का यह जज्बा काबिले तारीफ है।एक और छात्रा प्रीति ने भी सरकार से छात्राओं के लिए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की मांग की है।प्रीति बताती हैं कि उनके विद्यालय से उन्हें साईकिल योजना और प्षक योजना का लाभ मिला है l साईकिल और पोषक मिलने से छात्राओं को पढाई जरी रखने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिली है l लिहाजा वो चाहती हैं कि सरकार इसी तरह की योजनाओं का संचालन करते हुए छात्राओं को पढाई के लिए प्रोत्साहन एवं सुविधाएँ प्रदान करती रहे l रामनगरी स्कुल में खाना बनाने वाली रसोईया ने सरकार से मानदेय दस हजार रूपया प्रतिमाह करने की मांग की है।इसी तरह बड़हिया और सूर्यगढ़ा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को संग्रहित करते हुए उन्हें पूरा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ है।
गुरुवार को सूर्यगढ़ा में छह स्थानों पर महिला संवाद कर्यक्रम का आयोजन किया गया lआस्था जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में , इंदिरा ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में, जानकी ग्राम संगठन द्वारा महेशपुर गाँव में, अम्बेडकर ग्राम संगठन द्वारा अमरपुर गाँव में, लक्ष्य द्वारा बरियारपुर गाँव में , राखी ग्राम संगटन द्वारा मदनपुर गाँव में , बड़हिया में वैष्णो माता ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में एवं झाँसी ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा चानन में आदर्श ग्राम संगठन द्वारा ईटोंन एवं ममता ग्राम संगठन द्वारा मलिया में तथा पिपरिया प्रखंड में एकता जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं अनमोल जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सैदपुरा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
महिला संवाद कार्यक्रम के अंत में महिलाएं एवं छात्राएं बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन , बच्चों की शिक्षा एवं अधिकार तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा , महिलाओं के लिए सम्मानपूर्ण वातावरण का निर्माण , घरेलु हिंसा पर रोक और विभिन माध्यमों से प्राप्त ऋण की राशी का सदुपयोग करने हेतु संकल्प ले रही हैं।

Related posts

नयी दौड़ नयी सोच।

rktvnews

भईल बिहान के तत्वावधान में आयोजित की गई”आरा के नाम,गीत गजल की एक शाम “वर्षांत भव्य संगोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर: संदेश प्रखंड के रानीसागर चिल्हौस पंचायत में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

आइक्यूएसी महिला कॉलेज और यूनियन बैंक आरा के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने पर वर्कशाप आयोजित।

rktvnews

भोपाल:गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment