RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन NCC कैडेटों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार)27 मई।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में जी.बी. कॉलेज रामगढ़ (कैमूर) भभूआ में दस दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ है। जो 22 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा। आज शिविर के छठा दिन कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में 30 बिहार की आकृति बच्चों द्वारा बनाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह आकृति आज आकर्षण का केन्द्र रही, तत्पश्चात् कैडेटों को TSC (थल सेना कैम्प) के लिए चुनाव किया गया जिसमें कैडेट ऑप्टिकल प्रशिक्षण, फील्ट क्राफ्ट + बैटल क्राफ्ट, टेन्ट पिचिंग तथा स्वास्थ्य जागरूकता इत्यादि विषय मुख्य रहे। कैडेटों को राईफल हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत बताया गया कि गन, बदन और टारगेट तीनों एक सीध में होना चाहिए। कैडेटों को टारगेट पर सही निशाना लगाने के बारीकीयओ से अवगत कराया गया और इसका उन्हें अभ्यास कराया गया। मैंप रीडिंग के बारे में भी कैडेटों को बताया गया। मैप रीडिंग का सेना में महत्व को बताया गया। बताया गया मैंप रीडिंग के द्वारा अनजान जगह पर सरलता से एक जगह से दूसरे जगह पर जा सकते है। दोपहर के सत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई, क्योंकि स्वास्थ्य शरीर के द्वारा ही हम किसी भी कार्य को सरलता से निष्पादित कर सकते है। I
उपरोक्त सभी कार्यों में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के सभी कॉलेजों और विद्यालयों के कैडेटों में उत्साह देखा गया। सभी कार्यों के सफल संचालन में सभी पी.आई. स्टाफ और सभी एएनओ की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

भोजपुर:नही रहे चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने बेटियों के सम्मान में टैबलेट एवं मैडल प्रदान किए ।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

जयपुर:स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किये 250 पट्टे।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के पानी मे डूबने से किशोर की मौत।

rktvnews

भोजपुर:30 अगस्त को आरा में इंडिया के आह्वान पर होने वाली “वोट अधिकार यात्रा” को सफल बनाने का लिया गया फैसला, हजारों लोग होंगे भोजपुर से शामिल: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment