RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल एवं केंद्र की इकाइयों को लाभकारी बनाये :निदेशक डा आर एन सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई। 27 मई को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर से डॉक्टर आर एन सिंह सह निदेशक प्रसार शिक्षा का आगमन कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर आरा में हुआ।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे।इस संबंध में बताया गया की आगमन का मुख्य उद्देश्य विकसित कृषि संकल्प अभियान के सुचारू रूप से संपादन हेतु निर्देश मार्गदर्शन उचित सुझाव, कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठकर बताना और अभियान को सफल बनाना है।
इसी क्रम में निदेशक डा आर एन सिंह द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी श्री शत्रुघ्न साहू एवं उप योजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार सिंह के साथ कृषि कार्यालय भोजपुर में बैठक कर विकसित कृषि संकल्प अभियान पर विस्तार से विमर्श किया गया।बेहतर निष्पादन हेतु वृहत कार्ययोजना की रूपरेखा भी तैयार की गई। जिसमें कृषि विभाग के समस्त पदाधिकारी कर्मचारी सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधन,कृषि सलाहकार की विशेष उपस्थिति रही।डा सिंह ने अभियान को सफलीभूत बनाने के लिए सभी बातों को सरलता पूर्वक समझाया और आवश्यक सुझाव दिया। इन्होंने बताया की यह कार्यक्रम संयुक्त रुप से पूरे कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का है।
कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर के वरीय वैज्ञानिक डा शोभा रानी एवं अन्य वैज्ञानिकों के साथ निदेशक डा सिंह कार्यालय का वर्मी कंपोस्ट यूनिट, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन जैसे महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा की इसे लाभकारी इकाई के रूप में परिवर्तित करें।

Related posts

गोपालगंज:आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी द्वारा डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना स्थल का किया गया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के पियूष बिहार यूथ लीग में करेंगे जिले का नाम रौशन।

rktvnews

छात्र हित में डोमिसाइल नीति जल्द वापस ले सरकार:- अभाविप

rktvnews

भू -अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम में पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

Leave a Comment