RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रूपये प्रति बोरा हुई।

इंदौर/मध्यप्रदेश 28 दिसंबर।प्रदेश में अब तेन्दूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा तय की गई है। इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिये है। राज्य सरकार के इस निर्णय से वर्ष 2024 के संग्रहण वर्ष में प्रदेश के करीब 35 लाख तेन्दूपत्ता संग्रहकों को आर्थिक लाभ होगा। तेन्दूपत्ता संग्रहकों को पिछले वर्ष के मुकाबले अब 162 करोड़ रूपये का अतिरिक्त पारिश्रिमिक मिलेगा। प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण और व्यापार का कार्य मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाता है।
राज्य में प्रतिवर्ष करीब 16 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य किया जाता है। तेन्दूपत्ता संग्रहण के माध्यम से प्रतिवर्ष मई और जून माह में वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों को रोजगार की सुविधा मिलती है। मध्यप्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण की वर्ष 2017 में पारिश्रिमिक दर 1250 रूपये प्रति मानक बोरा थी। राज्य सरकार ने इस दर में समय-समय पर वृद्धि की। राज्य सरकार की इस निर्णय से अब तेन्दूपत्ता संग्रहकों को बढ़ी हुई दर से 4000 रूपये प्रति मानक बोरा पारिश्रिमिक मिलेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री की 12 और 13 अक्टूबर की प्रस्तावित यात्रा को ले जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

आरा में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती पर भाकपा माले ने सांप्रदायिक उन्माद-हिंसा के खिलाफ निकाला सदभावना – एकजुटता मार्च।

rktvnews

भोजपुर: जो गौ माता की सुरक्षा की बातों को अपनी चुनावी एजेंडा में शामिल करे , वोट उसे ही दे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

rktvnews

आवास और शहरी कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के 2.0 अंतर्गत अंगीकार 2025 अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment