RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

Related posts

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने स्वस्तिक पहल के अंतर्गत जल और पर्यावरण उप-समिति की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को सशक्त बनाया: मेसर्स ध्रुव स्पेस की सौर सरणी परियोजना का वित्तपोषण किया जाएगा।

rktvnews

दरभंगा: जिलाधिकारी का जनता दरबार, खराजपुर के रवि रौशन के मामले का “ऑन द स्पॉट” हुआ समाधान।

rktvnews

वैम! दिल्ली में मंगा, एनीमे और वेबटून प्रतिभाओं का आकर्षण।

rktvnews

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

महाराष्ट्र की ‘उन’ 18 जातियों की एक विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर आयोग को प्रस्तुत करें – हंसराज अहीर

rktvnews

Leave a Comment