RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लक्ष्य के तहत कार्य ने करने वाली आशाओं को तत्काल हटाया जाए और नई आशाओं की भर्ती की जाए।

डॉक्टर मरीज के साथ और उनके तामीरदारों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

अस्पतालों में प्रतिदिन बेडशीट अलग-अलग रंग की लगाई जाए।

जनपद में टंकी साफ सफाई विशेष अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)27 मई। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बिनौली में प्रसव कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि आशाओं को लक्ष्य दिए जाएँ, और जो आशा कार्य लक्ष्य के तहत पूरे नहीं कर रहीं या रुचि नहीं दिखा रहीं, उन्हें तत्काल हटाकर नई आशाओं की भर्ती की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने और बिनौली व छपरौली में तत्काल कैंटीन क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाइयाँ न लिखी जाएँ और रेफर करने की प्रक्रिया केवल गंभीर स्थिति में अपनाई जाए। डॉक्टरों से मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रैंडम चेकिंग करने को कहा।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सर्जन की तैनाती और चाइल्ड रजिस्ट्रेशन में सुधार के निर्देश भी दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत अप्रैल माह के लिए महिला नसबंदी का लक्ष्य 139 था, लेकिन केवल 35 लक्ष्य ही पूरे हुए। जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर की सघन निगरानी और ICC सामग्री के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों।
मातृ शिशु पंजीकरण में स्थिति खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा डॉक्टर ताहिर को स्पष्टीकरण व बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चाइल्ड रजिस्ट्रेशन में सुधार करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत बड़े गांवों जैसे असारा और बावली में कैंप लगाने को कहा गया। आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी को पांची तालाब में गंदगी की समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। जिले की सभी पानी की टंकियों की सफाई और जर्जर टंकियों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।
सी एच् ओ रजत शर्मा, जो 21 जुलाई 2024 से को अनुपस्थित चल रहे थे, की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश दिया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेडशीट प्रतिदिन बदलने और प्रत्येक दिन की बेडशीट का रंग अलग करने का आदेश भी दिया गया। साथ ही, अस्पताल के बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर उस दिन की बेडशीट का रंग अंकित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पोर्टल पर अपडेट रहने और नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद में फॉगिंग अभियान चलाया जाए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को भी यह निर्देश दिए कि यह लिस्ट उपलब्ध कराये की किन गांव में फॉगिंग की दवाई नहीं ली गई है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएस मलिक ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर डॉक्टर रोबिन ,पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सरूची शर्मा, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विभास राजपूत सहित समस्त चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:विधायक सतीश मालवीय और कलेक्टर ने घट्टिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया।

rktvnews

भोजपुर:संत रविदास की गथा कों युग युगांतर तक किया जाएगा याद : रघुपति यादव

rktvnews

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

हनुमानगढ़:सूर्य सप्तमी पर सैक्टर 12 विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

नई दिल्ली:संवादात्‍मक मंडप, अभिनव प्रदर्शनियों में आयुष मंत्रालय को आईआईटीएफ 2024 में रजत पदक।

rktvnews

Leave a Comment