RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

कलाकक्ष का 46 वाँ स्थापना दिवस सह महाकवि काशीनाथ पाण्डेय शिखर सम्मान समारोह संपन्न।

पटना/बिहार 3 1 दिसंबर।बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार में कलाकक्ष का 46 वाँ स्थापना दिवस – सह – महाकवि काशीनाथ पाण्डेय शिखर सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस सम्मान समारोह में विनोद कुमार सिंह ( सामाजिक सरोकार) , अरुण शाद्वल (साहित्य) , अवधेश प्रीत (पत्रकारिता ) , राजेन्द्र नरेन्द्र ( कला ) और द्वितीय शिखरोत्सुक सम्मान नन्दन कुमार ठाकुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्टों को यह शिखर सम्मान दिया गया। कलाकक्ष के अध्यक्ष प्रो. बजेश पाण्डेय , बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ .अनिल सुलभ,जाग्रत कलाकोश डॉ . शंकर प्रसाद , वरिष्ठ शिक्षाविद सी बी सिंह , समाजसेवी आनंद मोहन झा एवं कला संरक्षक एल एन पोद्दार ने सम्मानित विभूतियों को माला , ऊर्ध्ववस्त्र , सम्मान पत्र और “घटधारिणी ” चित्र कृति भेंट किया ।
महाकवि काशीनाथ पाण्डेय द्वारा संस्थापित संस्था के वार्षिकोत्सव में उन्हीं की रचना “कृष्ण राधायण ” का मनोहारी मंचन नृवागा संगीत अकादमी के प्रायः 40 प्रशिक्षु कलाकारों ने किया । काव्यनृत्य का निर्देशन व मंचसंचालन कलानेत्री डॉ. पल्लवी विश्वास ,धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष रविचन्द्र पासबाँ ने किया।मंचस्थ छोटे बड़े प्रभावी कलाकारों में काशिका पाण्डेय ,भारती माणिकपुरी , मिशिका , त्रिशा , नव्या , नूपुर , अंशु राज , शास्त्र, भूमि , आर्णा प्रिया , नन्दिनी , राशि , श्रेया , आयुर्मान यास्क , ठाकुर दीपक सिंह, सानन्दा , आद्या , काव्या , वेदान्त ,वागीशा ,आकृति दिव्या आदि की शानदार प्रस्तुति रही।

Related posts

भोजपुर: श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन ब्रह्म द्वारा सृष्टि रचना की की गई व्याख्या।

rktvnews

कल 25 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगा जन संवाद कार्यक्रम! मकेर प्रखंड के राजेंद्र विद्या मंदिर में 10:00 बजे पूर्वाह्न से एवं 3:00 बजे अपराह्न से मध्य विद्यालय केतुकानंदन में जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालय मणिपुर और मद्रास के न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम स्मृति दिवस पर याद किए गए राम अवधेश ठाकुर।

rktvnews

पंचायती राज मंत्रालय में सचिव विवेक भारद्वाज और ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव शैलेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में जमीनी स्तर पर शासन के मुद्दे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

देव चैती छठ मेला 2026 : तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता।

rktvnews

Leave a Comment