RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाकपा माले का इलाका सम्मेलन का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।आज आरा नगर के अबरपुल दुधकटोरा, वलीगंज, अहिरपुरवा, बेगमपुर, मिराचक भलुहीपुर का भाकपा माले का इलाका सम्मेलन का आयोजन मिराचक मे आयोजित किया गया।इस आश्य की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने दी. सम्मेलन के पहले इस इलाके के वरिष्ठ भाकपा माले नेता गौस राजा ने पार्टी के झंडे का झंडोतोलन किया.तथा भारतीय क्रांति के अमर शहिदों, आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों तथा ऑपरेशन सिन्दूर में सरहद पर शहिद सैनिकों की शहिद वेदी पर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें एक मिनट खड़ा होकर सभी प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.सम्मेलन का संचालन तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में शामिल आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, इलाके के चर्चित नेता नेहाल अहमद तथा युवा नेता धनंजय सिंह ने किया.इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महागठबंधन के लोकप्रिय आरा सांसद सुदामा प्रसाद थे.सम्मेलन का उद्घाटन आरा नगर सचिव व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह ने किया. इस लोकल सम्मेलन के पर्यवेक्षक आरा नगर कमिटी सदस्य व रिटायर्ड विडियो अशोक कुमार सिंह उर्फ मिल्टन कुशवाहा थे.
आरा नगर के मिराचक में गोरेया स्थान श्री चंद्रमा शर्मा हाल में निर्मल राम मंच तथा डा.ओमप्रकाश कुशवाहा सभागार मे आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि देश की मौजूदा फासीवादी सरकार में नफरत व उन्माद लगातार बढ़े हैं और आज तो भाजपाई नेता और मंत्री सेना के जवान को अपमानित करते हुए कर्नल सुफिया कुरैशी को आतंकवादीयों की बहन बता कर नफरत फ़ैलाने में जुटे हुए हैं हमें नफरत व उन्माद के खिलाफ भाईचारा का नारा बुलंद करने का आह्वान किया.सम्मेलन का उद्घाटन भाषण देते हुए आरा नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि हमें आरा शहर में पार्टी को मजबूत करते हुए 2025 में अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोकल स्तर पर पार्टी का ढांचा खड़ा करना है तथा सभी बुथों पर पार्टी सदस्यों की फौज खड़ा करना मेरा लक्ष्य होगा.
अबरपुल इलाका सम्मेलन का संचालित करते हुए भाकपा माले आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हमें आरा नगर सहित अबरपुल दुधकटोरा वलीगंज अहिरपुरवा बेगमपुर मिराचक भलुहीपुर इलाके के सभी जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए संघर्ष खड़ा करना है तथा वलीगंज, रामगढिय़ा इलाके के जलजमाव के लिए इस इलाके के मुख्य नाले के निर्माण के लिए लड़ना होगा.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अबरपुल भलुहीपुर मिराचक बेगमपुर इलाके में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के लिए एक जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा.
सम्मेलन के अंत में एक लोकल 11 सदसिय कमेटी का गठन किया गया तथा मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना को इस इलाके का सचिव चुना गया.
सम्मेलन से आह्वान किया गया कि सेना का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान नारा बुलंद करने का संकल्प लिया गया.
इस सम्मेलन में प्रमुख लोगों में आरा नगर के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव, डाक्टर सुनिल कुमार, अमित कुमार मालाकार, कलावती देवी, आरती सुमन, विद्यासागर यादव व संजय साह मौजूद थे।

Related posts

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:सशक्त नारी,सशक्त बिहार: महिला संवाद में उमड़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

राजस्थान:राज्य के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा।

rktvnews

भोजपुर: जिला शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त से अल-हफीज़ कॉलेज आरा में।

rktvnews

भोपाल:काव्य के विविध रंग बिखेरती काव्य चौपाल की एक शाम।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्राथमिकता- जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment