RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के संग की गई विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)16 जुलाई।आज विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं से उनके भरे हुये गणना प्रपत्र प्राप्त किये जा चुके हैं तथा कुछ प्रपत्र बी०एल०ओ० द्वारा अपलोड किये जा रहे हैं। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सासाराम विधानसभा के अंतर्गत 39 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जहाँ 50 प्रतिशत से कम निर्वाचकों का गणना प्रपत्र अपलोड किया गया है। इसी प्रकार करगहर विधानसभा में 22 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जहाँ 50 प्रतिशत से कम निर्वाचकों का गणना प्रपत्र अपलोड किया गया है तथा डिहरी विधानसभा में 12 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जहाँ 50 प्रतिशत से कम निर्वाचकों का गणना प्रपत्र अपलोड किया गया है। इस हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा गया कि किसी भी विधानसभा में कोई मतदान केन्द्र ऐसा नहीं होना चाहिए जहाँ 50 प्रतिशत से कम गणना प्रपत्र अपलोड किये गये हों। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि ऐसे मतदान केन्द्र जहां के बी0एल0ओ0 द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक निर्वाचकों का गणना प्रपत्र अपलोड कर दिया गया है, ऐसे बी०एल०ओ० अपने भाग संख्या के बी०एल०ए० से संपर्क कर शेष बचे निर्वाचकों की सूची शेयर करेंगे तथा उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे
बी0एल0ए0 से समन्वय के पश्चात् मृत, विस्थापित, दोहरी, स्थाई रूप से विस्थापित निर्वाचकों की पहचान करेंगे तथा शेष बचे हुये निर्वाचकों का फार्म संग्रहित करते हुये ऐप में अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह बताया कि यदि भाग संख्या में कोई बी0एल0ए0 न्युक्त न हों तो समेकित सूची निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संबंधित दल के प्रखण्ड अध्यक्ष को उपलब्ध करा देंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई योग्य व्यक्ति निर्वाचक सूची में पंजीकृत होने से वंचित न रह जाय किसी प्रकार का संशय तथा संदेह न उत्पन्न हो तथा अयोग्य व्यक्ति निर्वाचक सूची से बाहर हो जायें।
उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव द्वारा भाग लिया गया तथा बी०एल०ए०की सूची उपलब्ध कराने को महत्वपूर्ण एवं आवश्यक कदम बताया गया। सभी उपस्थित दलों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत बी0एल0ओ0, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यों संतोष व्यक्त किया गया।

Related posts

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण देश के अग्रणी बिजली क्षेत्र के श्रमिकों को सम्मानित करेगा; लाइनमैन दिवस का चौथा संस्करण 4 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

18 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

के. राजारमण ने ‘आईईईई सी-डॉट सर्टीफाइड एक्सपर्ट प्रोग्राम (आईसीसीटीईपी)’ का शुभारंभ किया

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा: खाद की कालाबाजारी की सूचना पर बिफरे उपायुक्त,दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment