
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 मई।बिहार सरकार के अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम द्वारा शुक्रवार को आरा परिसदन मे प्रेस वार्ता की गई।
बिहार सरकार के मंत्री द्वारा बताया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,द्वय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे अनुसूचित जाति,जनजाति कल्याण विभाग द्वारा चल रहे योजनाओं के लिए भोजपुर जिला में दो दिवसीय प्रवास पर रहे। उक्त दौरान जिले भर के विकास मित्रो के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमे एनडीए घटक दलो के नेता सहित जिला,अनुमंडल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शामिल हुए।
मंत्री जनक राम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डाँ. भीमराव अंबेडकर जी की 34 वीं जन्मजयंती उत्सव 14 अप्रैल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के कमजोर वर्ग विशेष कर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के साठ हजार टोलो को चिन्हित किया गया है।उस टोलो में डाँ.भीमराव अंबेडकर समग्र विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन शिविरो में केन्द्र और बिहार सरकार के बाईस योजनाओं को गरीब तबके के बीच हाँथो-हाँथ प्रदान किया जा रहा है।सभी टोलों मे जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी स्वयं जा कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे है।
अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाया जा रहा है,जिससे समाज के पिछड़े दलित वर्गो को लाभ हो रहा है। वैसे ही विभाग द्वारा किसी अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग के सदस्य की हत्या होने पर आठ लाख पचीस हजार रूपये मुआवजा देने का प्रावधान है।एफआईआर होने पर ही चार लाख बारह हजार पाँच सौ रूपए मृतक के परिजन के खाते में उपलब्ध हो जाता है और शेष राशी चार्जशीट लागू होने के बाद प्रदान किया जाता है।
भोजपुर जिला आरा मे बिरजू कुमार राम की हत्या होने पर उनकी माँ ममता देवी को चार लाख बारह हजार पाँच रूपए मेरे द्वारा जा कर प्रदान किया गया।वैसे ही तरारी मे पटखौली के युवक राकेश कुमार के परिजन को भी राशी प्रदान की गई।पुलिस अनुसंधान कर कार्वाई करती है और दोषियों को सजा दिलाने का काम करती है।
मंत्री जनक राम ने बताया कि बिहार के हर जिले में अनुसूचित जाति छात्रवास की तरह ही मुख्यमंत्री और द्वय उपमुख्यमंत्री के निर्देश से कल्याण विभाग द्वारा पाँच करोड़ की लागत से एक एकड़ जमीन में छात्राओं के लिए साबित्री बाई फूले बालिका छात्रावास का निर्माण होना है। कुल अड़तीस जिला मे छात्रावास निर्माण पर एक अरब छियासी करोड़ रूपए की लागत आएगा। अगले वित्तीय वर्ष में साबित्री बाई फूले बालिका छात्रावास बन कर तैयार हो जाएगा।
उन्होने मीडिया के सवाल पर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी सरकार एनडीए की बनेगी।इस बार नारा है 2025 दो सौ पचीस और बिहार में फिर नीतीश कुमार। राजद सहित देश के लगभग सभी पार्टिया वंशवाद और परिवारवाद है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकासवादी सरकार है।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संजय कुमार सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश यादव,जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार, जदयू नेता आनंद रजक,विमलेश सिंह,ठाकुर दयाल राम आदि शामिल थे।
