RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

इंदौर शहर के सभी डॉग की होगी नसबंदी और किया जायेगा उनका टीकाकरण।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 19 मार्च।इंदौर में डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अनुसार इंदौर शहर के शत-प्रतिशत डॉग की नसबंदी और उनका टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिये एनिमल ब्रीडिंग कंट्रोल प्रोग्राम के तहत विशेष प्रयास किये जायेंगे। इंदौर में शत-प्रतिशत डॉग की नसबंदी और उनके टीकाकरण का कार्य अगले छ: माह में पूरा कर लिया जायेगा। इससे डॉग की जन्म दर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
यह जानकारी सोमवार को यहां कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा ली गई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डॉ. उत्तम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और नसबंदी कार्य में संलग्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करना अत्यंत जरूरी है। इसके लिये प्रभावी उपाय किये जाये। उन्होंने सभी डॉग की नसबंदी का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्य में संलग्न संस्थाओं को प्रतिदिन 200 नसबंदी करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जिन डॉग की नसबंदी हो चुकी है, उनको छोडकर अन्य डॉग की पहचान करने के निर्देश भी दिये। यह पहचान उन्होंने कटे कान के माध्यम से करने के निर्देश दिये। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सभी डॉग की नसबंदी कार्य में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जायेगी।

Related posts

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में राष्ट्रमंडल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

पटना: नीतीश कुमार ने रघुनाथपुर रेल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

गढवा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment