RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सेना का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान नारे बुलंद करते भाकपा माले का पकड़ी में सम्मेलन सम्पन्न:क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)19 मई।भाकपा माले का पकड़ी,कतिरा, चंदवा,मौलाबाग का इलाका सम्मेलन कल देर रात संपन्न हुआ.सम्मेलन में दिवंगत पार्टी नेता पारस राम की पत्नी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मेलन के मंच का नाम का.पारस राम मंच रखा गया था.इस सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में शामिल मिल्टन कुशवाहा उर्फ अशोक सिंह, धीरेन्द्र आर्यन और हरिनाम राम ने किया.तथा संचालन सुधीर सिंह ने किया.सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी पालित ब्यूरो सदस्य का.स्वदेश भट्टाचार्य थे.सम्मेलन का उद्घाटन भाषण भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने किया.
सम्मेलन का उद्घाटन भाषण करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने पकड़ी,कतिरा, चंदवा, मौलाबाग इलाके की जनता के सवालों को उठा कर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि चंदवा हाउसिंग सहित शहर की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी है,इसके जवाबदेह लगातार 2000 से विधायक रहे भाजपा के विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और आरा नगर निगम है हमें इन सवालों पर संघर्ष कड़ा कर तथा पेय जल में ब्याप्त भ्रष्टाचार और साफ-सफाई पर उठाते हुए संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत करना है.
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के बतौर अपनी बातें रखते हुए पार्टी पालित ब्यूरो सदस्य का स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि हमें कतई सेना का अपमान मंजूर नहीं, उन्होंने सुफिया कुरैशी को आतंकवादीयों की बहन बताने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की.वहीं आतंकवाद के खात्मे के लिए खड़ा होना होगा तथा फासीवादी हुकुम्मत के द्वारा उन्माद और नफ़रत फैलाने के मंसुबे को चकनाचूर करना होगा. पालित ब्यूरो सदस्य का स्वदेश भट्टाचार्य ने 2025 के विधानसभा चुनाव में आरा में भाकपा माले को विजयी बना कर महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाने का पुरी पार्टी कतार से आह्वान किया.
इस सम्मेलन को प्रोफेसर चिंटु कुमारी, दिलराज प्रीतम, ने भी संबोधित किया झंडोतोलन वरिष्ठ माले नेता यदुनंदन चौधरी ने किया.संस्कृतकर्मी कृष्णनंदन कृष्णेन्दु भी मौजूद थे.सम्मेलन से मिल्टन कुशवाहा उर्फ अशोक सिंह को इस इलाके का पार्टी सचिव चुना गया।

Related posts

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को वार रूम से कराया गया परिचित।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त द्वारा सीएसआर के तहत तीरंदाज खिलाड़ी तमन्ना वर्मा को उपलब्ध कराया गया आर्चरी किट।

rktvnews

उत्तराखण्ड: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।

rktvnews

चतरा:पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा चतरा को राज्य में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment