RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)03 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इस पुल का निर्माण 493.64 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विशेष योजना) के अंतर्गत कराया गया है। चेरो के निकट एन०एच०-31 को जोड़नेवाले इस नवनिर्मित पुल (द्वारिका बिगहा हरनौत पथ) के निर्माण से कल्याण बिगहा, चेरो बहादुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1950 करोड़ रूपए की लागत से अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:स्व.श्रीभगवान चौबे की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा व गरीबों में अंगवस्त्र वितरित।

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चतरा में बड़ा कदम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment