RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

बिहार:इलेक्ट्रिक साइकिल से व्यवसाय को मिली रफ़्तार ,जीविका दीदियों के स्वरोजगार को मिली उडान।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )15 मार्च। राज्य के विकास में ग्रामीण महिलाएं बतौर जीविका दीदी विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों को गति प्रदान कर रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा जीविका दीदियों द्वारा किये जा रहे स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल की सौगात दी जा रही है। इलेक्ट्रिक साइकिल परिवहन हेतु किफायती और पर्यावरण अनुकूल एक बेहतरीन विकल्प है जिसे विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों हेतु इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रयास जीविका दीदियों के रोजगार और कारोबार को बढ़ावा देने में संबल और आत्मनिर्भरता को नया जाने वाली जीविका दीदियों को संबद्ध समूह के माध्यम से चयनित करते हुए संकुल स्तरीय संघ से अनुमोदन के बाद इलेक्ट्रिक साइकिल दिया जा रहा है। समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में प्रयास के तहत “स्त्री” (सस्टनेबल ट्रांसपोर्ट फॉर रूरल इंटरप्रेन्योर्सथू इलेक्ट्रिक बाईसाइकल्स) प्रोजेक्ट के अंतर्गतजीविका दीदियों को इलेक्ट्रिक साइकिल दिया गया है।

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य हैं :-

स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसरों को सतत परिवहन के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार।

इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने के लिए लाभार्थीयों को साइ‌किलचलाने और रख-रखाव हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। प्रारंभ में 50 साइकिलसाइकिल प्राप्त जीविका दीदियों को एनर्जी चैम्पियन नाम दिया गया है।
जीविका, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मुंबई, कन्वर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड एवं उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की पहल है।
इलेक्ट्रिक साइकिल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे चलाना बेहद आसान हो और इसे चार्ज करने में ज्यादा खर्च न आए। इलेक्ट्रिक साइकिल में और आईओटीप्लग लगाया गया है। इससे न केवल साइकिल से यात्रा सुरक्षित होगी बल्कि चालक को रास्तों की सटीक जानकारी भी मिलेगी। जी.पी.एस होने से साइकिल चोरी होने की भी संभावना भी कम रहेगी।
को साइकिलप्रदान किया गया है। जिसमे वैशाली की 150, मुजफ्फरपुर की 150 और पटना की 200 जीविका दीदियों को इलेक्ट्रिक साइकिल दिया गया है। इलेक्ट्रिक साइकिल का संचालन करते हुए जीविका दीदियाँ अपने आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी कर रही हैं । साइकिल को स्वरोजगार से जोड़ने से महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को रफ़्तार भी मिलने लगा है ।
वैशाली जिला अंतर्गत हाजीपुर प्रखंड के दौलतपुर देवरिया गाँव की पिंकी देवी मशरुम उत्पादन एवं बिक्री से जुडी हैं। इस व्यवसाय के लिए अक्सर गाँव से शहर समेत अन्यत्र स्थानों पर आने जाने के लिए वहां का किराया देने पड़ता था। लेकिन अब इलेक्ट्रिक साइकिल से आवागमन सुलभ हो गया है। समय और पैसे की भी बचत हो रही कपडे सिलाई का व्यवसाय करने वाली सीमा देवी को भी इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से घूमकर भी अपने उत्पाद को बेच रही हैं। आवागमन इलेक्ट्रिकसाइकिलसे होने से उनके व्यवसाय को गति मिली है और बचत भी हो रहा है।
इस प्रकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद जीविका दीदियाँ स्वावलंबन की राह पर एवं सशक्तिकरण ने गाँव-समाज एवं समुदाय पर भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। बहरहाल महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का जीविका का मकसद अपनी दिशा की और बढ़ रहा है।

Related posts

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीदी।

rktvnews

दरभंगा:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सीआरपी दीदियों से की संवादात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment