RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

साहित्यिक और सांस्कृतिक मंच “समभाव” की शुरुआत।

बेतिया,पश्चिमी चंपारण/बिहार 4 अक्टूबर।समभाव संस्था( साहित्यिक और सांस्कृतिक मंच) के बैनर तले संस्था का प्रथम उद्घाटन “कैवल्या भवन” कंचन नगर, बेतिया पश्चिमी चंपारण, में 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया ।कार्यक्रम को दो सत्रों में किया गया । प्रथम सत्र में “गांधी और चंपारण ” पर मुख्य व्याख्यान। “समभाव संस्था” पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर चंद्रभान राम ने कहा कि ‘समभाव संस्था’ का अभिप्राय साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच पर समान विचारधारा का आदान प्रदान करना तथा समतामूलक समाज को साहित्यिक पहचान देना है। डॉ राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि संस्था की सराहना की।डॉक्टर प्रवेश कुमार पासवान ने कहा कि यह संस्था महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि में निश्चित ही यह संस्था अपनी एक पहचान बनाएगी। प्रोफेसर डॉक्टर आरके चौधरी ने अध्यक्षीय भाषण में गांधी और चंपारण पर गंभीरता से प्रकाश डाला। प्रोफेसर डॉक्टर सतीश कुमार राय के ऑडियो के संदेश को सुनाया गया। डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्होंने अपने संस्था पुरवइया के माध्यम से समभाव संस्था के चारों सहायक प्रोफेसर को फूल माला चादर से सम्मानित किया। व्याख्यान देने वालों में डॉक्टर मुस्तफा नवाज ,डॉक्टर संदीप कुमार सिंह, आशीष शर्मा जितेंद्र कुमार ,तारकेश्वर कुमार ने सारगर्भित विचार दिया। द्वितीय सत्र में लघु गोष्टी में भाग लेने वाले कवियों में डॉक्टर जफर इमाम जाफर ,अनिल, सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने काव्य पाठ से संगोष्ठी मैं चार चांद लगा दिया ।

Related posts

सुपौल:आगामी लोकसभा निर्वाचन के निमित्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव:निवेश उत्सव, पारदर्शिता, सुशासन एवं नीतिगत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

rktvnews

बजरंगबली ने गदा चला कर भाजपा को गिरा दिया : अशोक राम

rktvnews

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने ऐस्ट्रो कंपनी के सहयोग से “नक्षत्र सभा” किया उद्घाटन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनावी पाठशाला में शिक्षक की भूमिका में दिखे अंचलाधिकारी।

rktvnews

बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment