RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण जारी।

पटना और तिरहुत प्रमंडल मे बी०एल०ओ० और ई०आर०ओ० के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)07 मई।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी के क्रम में राज्यभर में वृहद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिसे आयोग ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निदेशानुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आगामी चुनावी तैयारियों के अंतर्गत डिवीजन स्तर पर BLOs हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए है। दिनांक 06 एवं 08 मई 2025 को पटना एवं तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत 644 बी०एल०ओ० को प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर (एनएलएमटी) एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (एसएलएमटी) के द्वारा दिया जा रहा है। पटना प्रमंडल (पटना, भोजपुर, नालंदा, बक्सर, कैमूर, रोहतास) में कुल 301 BLOs, तथा तिरहुत प्रमंडल (मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर) में कुल 343 BLOS प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य BLOs को मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदाता जागरूकता, सहायक ऐप्स और निर्वाचन प्रक्रिया की तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी से सशक्त करना है। यह प्रशिक्षण पटना में जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, चन्द्रशेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए नए निदेश प्राप्त हो रहे हैं जिसका पालन हम सभी को करना है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पदाधिकारी का मुख्य कार्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। बी०एल०ओ० इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे तो निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। बी०एल०ओ० जमीनी स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख बिंदु है, ऐसे में उनके सहयोग के बिना समावेशी निर्वाचन को सुनिश्चित करा पाना कठिन है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बी०एल०ओ० निर्वाचन प्रक्रिया की धुरी हैं, उनके द्वारा जिस डेटा पर कार्य होता है. उसी के आधार पर आगे के उच्च स्तर पर निर्वाचन कार्यों का संपादन होता है, सभी बी०एल०ओ० को इस कार्य की गंभीरता को समझते हुए प्रशिक्षण में सहभागिता कर खुद को निर्वाचन कार्यों के लिए तैयार करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मार्च, 2025 से प्रारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 475 बी०एल०ओ० (Booth Level Officer), 20 ई०आर०ओ० (Electoral Registration Officer), 06 डी०ई०ओ० (District Election Officer), 31 नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर प्रशिक्षकों को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण संस्थान
आईआईआईडीईएम (IIIDEM) में चरणबद्ध ढंग से प्रशिक्षित किया गया है। अभी तक सैकड़ों अधिकारियों को मतदाता सूची प्रबंधन, सुधार प्रक्रियाएं, तकनीकी टूल्स और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा चुकी है।
इसी क्रम में दिनांक 23 अप्रैल को 60 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के कई सत्र ऑनलाइन मोड में भी संपन्न किए गए है।
अभी इस महीने से इस प्रशिक्षण का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें निर्वाचन विभाग, बिहार के द्वारा प्रमंडल स्तर पर BLOs एवं EROs के लिए व्यापक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस चरण में कुल 1719 BLOs और EROs सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही, 10 मई से 26 मई की अवधि में राजनीतिक दलों के एजेंटों (BLA-2) का प्रशिक्षण तथा पूर्व प्रशिक्षित BLOs का मूल्यांकन एवं प्रमाणन भी कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग में अपर सचिव, माधव कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मनोज कुमार सिंह, स्टेट मीडिया नोडल पदाधिकारी कपिल शर्मा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, शिखा सिन्हा भी उपस्थित थी।

Related posts

समुद्रयान परियोजना का लक्ष्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्‍बी में 6 किमी की गहराई तक भेजना है: किरेन रिजिजू

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे – मुख्यमंत्री

rktvnews

क्या यही चुनाव आयोग का काम है?

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment