RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023!मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 14 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल, पर्यवेक्षक की उपस्थिति में द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया एवं प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों चयन किया गया। साथ ही संवेदनशील बूथों पर लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन भी किया गया।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 17 नवम्बर, 2023 से 21 नवम्बर, 2023 तक प्रातः 9 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में तथा माईक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 22 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से इन्दिरागांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
रेण्डमाईजेशन के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल सहित एनआईसी के अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी चंपारण: गैस की कालाबाजारी को ले होटलों का निरीक्षण,घरेलू सिलेंडर बरामद,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लिया।

rktvnews

पटना:तू वसुधा का मानस-हृदय, तू मनुष्यता का मन-प्राण —–!

rktvnews

सावन की दूसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता को विदाई,प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी का हुआ स्वागत।

rktvnews

सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

rktvnews

Leave a Comment