RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रकाश मगदुम ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मई।प्रकाश मगदुम ने आज राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।
श्री मगदुम 1999 बैच के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले, श्री मगदुम अहमदाबाद में प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
दो दशकों के शानदार करियर के दौरान श्री मगदुम ने पुणे में भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) के निदेशक के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने फिल्म संग्रह और पुनरुद्धार प्रयासों के माध्यम से भारत की सिनेमाई विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के रजिस्ट्रार और तिरुवनंतपुरम में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

जिला परिषद बक्सर के अधीनस्थ पड़ने वाली भूमि की जमाबंदी कराने संबंधी बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:SDRF टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से वृद्ध को उनके परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर :लक्की कुमारी के स्वर्ण सहित भोजपुर के भारोत्तोलको ने जीता सात पदक।

rktvnews

Leave a Comment