RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जनक नंदिनी की बहन हूँ, कृपया सुनें राम ! आप भी सुनें !

साहित्य सम्मेलन में मुंबई की सुप्रसिद्ध कवयित्री रागिनी देवी प्रसाद का हुआ एकल काव्य-पाठ, मुग्ध हुए श्रोता।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)13 नवम्बर। “जनक नंदिनी की बहन हूँ, कृपया सुनें राम ! आप भी सुनें!” —— “परिपूर्ण जीवन की परिभाषा है स्त्री! अनगिनत पहलुओं को हरिदाय में समेटे दहलीज़ के रूप-रंग को निहारती स्त्री!”—– “आज फिर आयी पुश्तैनी गाँव! घर की यादों की कतरनों की रफ़्फ़ू करने !
ऐसी ही मर्म-स्पर्शी काव्य-पंक्तियों से मुम्बई से पधारी वरिष्ठ कवयित्री और पत्रिका ‘विरासत’ की संपादिका रागिनी देवी प्रसाद ने पटना के प्रबुद्ध श्रोताओं का हृदय छीन लिया। गुरुवार की संध्या, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में एकल काव्य-पाठ ऋंखला ‘मैं और मेरी कविता’ के इस अंक की कवयित्री श्रीमती रागिनी के कंठ-स्वर की गम्भीरता और सरसता ने भी श्रोताओं को अभिभूत किया। आरंभ में सम्मेलन-अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अंग-वस्त्रम से कवयित्री का अभिनन्दन किया।
अपने काव्य-पाठ का आरंभ श्रीमती रागिनी ने इन पंक्तियों से किया कि “नित्य भोर सिया का अवलोकन मनन करती हूँ। सिया-चरित की प्रतिछाया बनना चाहती हूँ! मैं जनक-नंदिनी की बहन हूँ!” । स्त्री-मन और उसकी प्रवृत्तियों को स्वर देने वाली इन पंक्तियों को भी तालियों से प्रोत्साहन मिला कि “कंधे पर ज़िम्मेदारी टाँगती/ घर आती ही दहलीज़ निहारती/ कंधे से पर्स उतारती/ अनगिनत पहलुओं को हृदय में समेटे/परिपूर्ण जीवन की परिभाषा है स्त्री!”
कवयित्री रागिनी ने प्रेम, ऋंगार और नारी-सशक्तिकरण की अनेक कविताओं के पाठ किए। “द्रौपदी का चीर हरण हो रहा” शीर्षक कविता का भी श्रोताओं ने हृदय से स्वागत किया। उनके द्वारा संपादित साहित्यिक पत्रिका ‘विरासत’ के नूतन अंक का लोकार्पण भी किया गया। विशिष्ट श्रोता के रूप में वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार डा ध्रुव कुमार, लेखिका डा पूनम आनन्द, कुमार अनुपम, अनीता मिश्र सिद्धि, डा अर्चना त्रिपाठी, प्रवीर कुमार पंकज, रुचिका प्रसाद, रोहित रंजन, आनन्द कुमार, सुधांशु रंजन, मधु कुमारी, नन्दन कुमार मीत, डौली कुमारी, मुकेश कुमार आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर लगाई प्रदर्शनी, आयोजित हुई कार्यशाला।

rktvnews

पीयूष गोयल व्यापार और निवेश पर छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए कनाडा जाएंगे।

rktvnews

व्यापार एवं निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment