
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कला कार्यशाला सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया। कला के इस विभिन्न शैलियों का नेतृत्व वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय, राजकुमार व रवि कुमार शाह द्वारा किया गया। कला प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दिप प्रज्वलित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भोजपुर के जिला प्रभारी मिथिलेश कुमार ने किया। अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का सृजनात्मक रचनात्मक गतिविधि, छात्राओं के लिए अवसर लेकर आएगा व बेहतर भविष्य गढ़ने में मददगार होगा। वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कला गतिविधि से जीवन सृजन होता है। छात्राओं को सम्मान से जीने का तरीका मिल जाता है। वाराणसी से आई लोक संस्कृति की शोधार्थी व लेखिका के साथ लोक गायिका सोनम पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में कहा। कला बालिकाओं के लिए एक मात्र माध्यम जिसे साध खुद को आत्मनिर्भर बना सकतीं हैं।तीन दिनों तक चला कार्यशाला में चित्र, रेखांकन,खाकांकन, आदि सिखलाया गया और तकरीबन 150 कलाकृतियां इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित हैं ।वहीं लोक गायक अविनाश पाण्डेय व नागेन्द्र नाथ पाण्डेय के गीत संगीत से कला शिविर को और कर्ण प्रिय बना दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर शर्मा अवलोकन क्रम में प्रदर्शित चित्रों को देख उद्वेलित हो बोले छात्राओं ने जीवन गढ़ा है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुजा कुमारी ने व्हाट्सएप पर अपने छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी। शिक्षा विभाग का यह मौलिक रचनात्मक प्रयास आने वाले समय में छात्राओं के लिए बेहतर साबित होगा। कार्यक्रम का विधिवत संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया। यह आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन प्रभाकर के दिशा निर्देश पर जिले में संचालित हो रहा है। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संगीत शिक्षक नागेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिया। इस अवसर पर उपस्थित राजकुमार,रवि कुमार, रौशन राय, सोनम पाण्डेय, सिमा कुमारी, अंशु कुमारी,निशा कुमारी,पुजा कुमारी,पूनम कुमारी आद्धा उपाध्याय के साथ ढेरों वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित थे।
