RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सहकार भारती के संस्थापक स्व लक्ष्मणराव इमानदार की जयंती पर बोले आर डी सिंह सहकार के पवित्र भाव को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर। शुक्रवार को सहकार भारती के संस्थापक,सहकार तपस्वी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा स्रोत ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक , श्रद्धेय स्व लक्ष्मण राम ईमानदार जी की जयंती ललित भवन ,बिहार स्टेट हाउसिंग कोऑपरेटिव फेडरेशन भवन में अवस्थित सहकार भारती कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश सहकार भारती के अध्यक्ष राम दयाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय लक्ष्मण राव के फोटोग्राफ पर माल्यार्पण से हुआ।सभी गणमान्य लोगों ने सहकार मनीषी,महान संत को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री शशि बाला, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,सदस्य शंभू सिंह ,महेंद्र नाथ पांडे ,नवनीत कुमार आदि आने को उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राम दयाल सिंह ने बताया कि सहकार भाव के प्रणेता, सहकार तपस्वी और आरएसएस के शिल्पी के रूप में देशभर में इन्हें जाना जाता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी इन्होंने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर इन्हें प्रशिक्षित किया है।
ऐसे महान विभूति के जन्मदिन पर मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। जिस व्यक्ति ने देश के लोगों के जीवन यापन के स्तर को समृद्ध बनाने के लिए, एकता के सुत्र में बांधने के लिए, पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में विकसित करने के लिए और इन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण बनाने के लिए जो परिकल्पना की थी इनके मार्ग पर चलकर करोड़ो लोग खुशहाल बने। आज सहकार भारती एक वट वृक्ष के रूप में सेवा दे रहा है।आज के दिन इस महापुरुष के जन्म दिवस पर हमें सहकार के पवित्र भाव को आत्मसात करने का संकल्प लेना है सबसे बड़ी मानवता की सेवा होगी।

Related posts

जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

संभावना विद्यालय ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के बीच एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

भोजपुर:भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के अगिआंव और संदेश विधानसभा के नौ मंडल अध्यक्षो की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment