RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को सम्मानपूर्वक दी विदाई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 फरवरी।आज भोजपुर पुलिस परिवार के लिए एक भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा। पुलिस विभाग में सेवापुस्तिका के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विभाग में उनके द्वारा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से निभाई गई सेवाओं के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों का योगदान सदैव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी/कर्मी

पु०अ०नि० नरेन्द्र तिवारी
पु०अ०नि० बृजबिहारी राय
पु०अ०नि० विजय यादव
पु०अ०नि० निर्मल कुमार
हवालदार/53 रामराज राम

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
भोजपुर पुलिस परिवार ने कहा की उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव स्मरण रखेगा।

Related posts

उत्तराखंड:भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधु ने निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सौंपा चेक।

rktvnews

जमीन दो-आवास दो आंदोलन के तहत भाकपा-माले ने आरा अंचलाधिकारी के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन!शहरी गरीबों भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार,बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये अतिक्रमण के नाम पर गरीब को उजाड़ना बंद करे सरकार-माले

rktvnews

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” फाउंडेशन के द्वारा शांति मेमोरियल ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान।

rktvnews

झारखंड:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रण्मडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment