RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 मई।विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने कपाट खोलने के अवसर पर हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। देश के कोने-कोने से लोग यहाँ पहुँचे हैं और बाबा के जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज रहा है। स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह का माहौल है, क्योंकि यह समय आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
इसी के साथ आज सायं बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारनाथ मंदिर पहुँच जाएगी। डोली के स्वागत के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और भक्ति संगीत के साथ समारोह आयोजित किया जाएगा। डोली के पहुँचने के साथ ही केदारनाथ धाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव चरम पर पहुंच जाएगा।

Related posts

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने आज पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन परियोजना की आधारशिला ओडिशा के पारादीप में रखी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के माजुली में आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल तरीके से हनी टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया।

rktvnews

राज्य के तीन जिलों में वज्रपात में हुई मौतों से मुख्यमंत्री मर्माहत! शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परजिनों को 4 लाख अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- मनोरंजन के साथ योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की राज्य सरकार की अनूठी पहल— रैम्या, रेखा और कमलेश ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

ग्वालियर:अवैध उत्खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई,शासकीय जमीन पर अतिक्रमण में लिप्त दो एलएनटी मशीनें व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

Leave a Comment