RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज के उर्दू ग़ज़ल संगोष्ठी में बोली प्राचार्या मीना कुमारी उर्दू शायरों का योगदान अविस्मरणीय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई। बुधवार को एम एम महिला कॉलेज,आरा के तत्वावधान में ‘क्लासिकल उर्दू ग़ज़ल’ पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. मीना कुमारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. तसनीम फातिमा ने किया। प्रधानाचार्या ने उर्दू के शायर मीर तकी मीर और गालिब के बारे में विस्तार पूर्वक उर्दू ग़ज़ल में उनके योगदान को रेखांकित किया। उर्दू गजल कारों की रचना और गायन अविस्मरणीय है और रहेगा।
विभाग के विभागाध्यक्ष,सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने मीर, गालिब, इकबाल आदि के शायरी और ग़ज़लों का पाठ किया। इस कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार, डॉ सुप्रिया झा, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ स्मृति चौधरी, डॉ सुधा रंजनी, डॉ शिखा, डॉ रश्मि, डॉ निवेदिता,डॉ अमरेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ तसनीम फातिमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

बिहार: भोजपुर:विटामिन बी 12 नस के लिए काफी उपयोगी:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

“स्त्री और शिक्षा” विषयक परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन:मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलापदाधिकारी ने की प्रधान सहायकों के कार्य संबंधी समीक्षा बैठक।

rktvnews

हमारे प्रधानमंत्री ने कौटिल्य के दर्शन को व्यवहार में उतारा है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment