RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने सुंदरपुर बरजा में किया दो योजनाओं का शिलान्यास।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अप्रैल।रविवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विधानसभा अंतर्गत आरा प्रखंड के सुंदरपुर बरजा मे अपने निधि से दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।
बड़हरा विधायक ने सूंदरपुर बरजा मे मुख्य सड़क से उच्च विद्यालय की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।इसके साथ ही दूसरी योजना बरजा अखाड़ा की चारदिवारी का भी शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया। देर शाम सूंदरपुर बरजा पहुंचने पर ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया।पूर्व मंत्री द्वारा योजनाओं का विधिवत शिलान्यास करते ही ग्रामीण जनताओ मे खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने नारे लगाए।
कार्यक्रम में संजय तिवारी, धीरज सिंह,प्रमोद तिवारी, झकड़ तिवारी, संजीत पासवान, बगेड़न तिवारी, दुधेश्वर तिवारी, करिया पासवान, गोरा तिवारी, सुभाष राय,शिवजी मल्लाह,गणेश राम सहित ग्रामीण जनता थे।

Related posts

युवक की करंट लगने से मौत परिजनों संग देर रात तक सदर अस्पताल में डटे रहे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भूमि सम्बंधी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय समय में कर रहे हैं आवेदकों से मुलाकात।

rktvnews

दुमका:“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

साहित्यकार डा पूर्णेंदु नारायण सिन्हा की 97वीं जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, कवियों ने दी काव्यांजलि।

rktvnews

भोजपुर:झंडोतोलन पश्चात भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा पर हुआ विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment