RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निगम कर्मचारी संघ ने की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अप्रैल।आज रमना मैदान आरा के परिसर में बिहार राज्य नगर निगम कर्मचारी संघ भोजपुर के कर्मियों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता शत्रुघ्न कुमार ने व संचालन जिला सचिव सुमन जी ने किया।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने भाषण में कहा कि केन्द्र में मोदी शाह की जोड़ी द्वारा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, सभी मजदूरों के अधिकार को खत्म किया जा रहा है, 44 श्रम कानून को 4 कोड बना दिया गया, ठेका प्रथा, संविदा मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के रोजगार की गारंटी नहीं है आज काम मिला तो कल सोचना पड़ेगा, मौसमी कर्मचारी, हो या नगर निगम में काम करने वाले लोगों की यही व्यथा है।
इस दौरान संघ की मजबूती पर चर्चा किया गया और बताया गया कि 01 मई 25 को कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला कार्यालय पानी टंकी मिल रोड आरा में कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमें सभी निगम कर्मी भी उपस्थित होंगे, नगर आयुक्त आरा को मांग पत्र दिया जायेगा।
बैठक के अंत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों को आत्मा की शांति के लिए शोक सभा करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जानकी प्रसाद, सुमन, सुशांत, तरुण कपूर, लीलावती, रूचि देवी, राकेश कुमार, सुजीत, अजय राम, कृष्ण कुमार,गुड्डू डोम, मोहन,धीरज कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस!एडीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने किया बालू लदा चार ट्रक और तीन हाईवा जप्त।

rktvnews

झारखंड:यातायात नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

पटना:चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डा अनिल सुलभ के सम्मान में आयोजित हुआ सावन-महोत्सव कवयित्री सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment