RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा के सफल आयोजन हेतू बैठक आयोजित।

आयोजन समिति की बैठक को संबोधित करते शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा के पिता तथा बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा की 10वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाहपुर हाई स्कूल के मैदान मे 12 फरवरी को अपराह्न 11:30 बजे से किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू आयोजन समिति की बैठक बिहिया मे आयोजित की गई। पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मे बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड से भी स्व.विशेश्वर ओझा के समर्थक तथा चाहने वाले शामिल होंगे। स्व विशेश्वर ओझा के नही रहने के बाद यह पहला मौका है जब उनके बेटे राकेश रंजन ओझा बतौर शाहपुर के विधायक इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वीर विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा किया जायेगा। आयोजन समिति की बैठक में शाहपुर विधायक एवं स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश रंजन ओझा, बिहिया नगर मंडल अध्यक्ष नूतन देवी, दीपक केशरी, विकास ओझा, दिनेश सिंह, राजेन्द्र मिश्र, रिंकू तिवारी, अनिल चौबे, अनिल सिंह, श्रीराम महतो, टुनटुन पासवान, रामबाबू गुप्ता, बिदुर राम, मैनेजर राय, शुभम केशरी समेत भीङ संख्या मे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

‘बिन तेरे बेचैन’ – हरियाणवी सिनेमा में प्रेम, जुनून और मानसिक उथल-पुथल की अनोखी कहानी।

rktvnews

सेना दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करती है।

rktvnews

भोजपुर:सैद्धांतिक परीक्षा के कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन हेतु पदाधिकारीयों की ब्रीफिंग।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक।

rktvnews

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

Leave a Comment