RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 31 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप वंचित वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय है। विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा निरन्तर कदम उठाए जा रहे हैं। गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजातियों के 72वें मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजातियों (डीएनटी) के विकास के लिए 50 करोड़ रूपए के कोष की स्थापना की गई है। डीएनटी समाज की पारम्परिक कलाओं एवं उद्यम हेतु 5 करोड़ रूपए की राशि से डीएनटी रिसर्च एवं प्रिजर्वेशन सेन्टर बनाया जा रहा है। साथ ही, समाज के लोगों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने एवं कलाकारों को रोजगार एवं आर्थिक प्रोत्साहन देने का कार्य भी किया जा रहा है। समाज के विद्यार्थियों को आवास व शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए योजना लाई गई है। विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदाय के उत्थान के लिए शीघ्र ही डीएनटी पॉलिसी लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजाति समुदाय (डीएनटी) ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी वजह से अंग्रेजों ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट-1871 जैसा अत्याचारी कानून बनाकर इस समुदाय को प्रताड़ित किया। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 1952 में इस दमनकारी कानून को निरस्त कर विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजातियों पर हो रहे अन्याय को समाप्त किया। पंडित नेहरू ने ही 1955 में गाड़िया लोहार समुदाय को चित्तौड़गढ़ किले में प्रवेश दिलाया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से डीएनटी समाज सहित सभी वंचित वर्गों को पंचायतीराज संस्थाओं में राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिला।

हर वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाएगा विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजाति दिवस

इस अवसर पर गहलोत ने हर वर्ष 31 अगस्त को विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू जनजाति दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्गों द्वारा अपने उत्थान के लिए सरकार से संबल प्राप्त करना उनका हक है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बल देने एवं एकजुटता से ही वंचित समाजों की प्रगति संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि जन्मजात हुनर वाले विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार फैसले ले रही है। समुदाय के विद्यार्थियों हेतु प्रदेश में 2 हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। राज्य विमुक्त, घुमन्तू, अर्द्ध घुमन्तू बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डीएनटी समुदाय के लिए गांवों में 150 वर्गगज एवं शहरों में 50 वर्गगज तक के पट्टों का निःशुल्क आवंटन किया गया है। उन्होंने गुरू गोरखनाथ बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। राजेश लिलोथिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डीएनटी समुदाय के लोगों ने सूचनाएं एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का कार्य किया। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, राज्य विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू बोर्ड उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु, वंश लेखक अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव, सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग के सचिव समित शर्मा, शंकर यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में डीएनटी समाज के लोग उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:जनगणना से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में 8,800 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़े चुनाव : नीतीश कुमार

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पदाधिकारी की सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक!प्रभावी एवं पारदर्शी बीज वितरण, चरणबद्ध ढंग से संपूर्ण जिले की मिट्टी की फर्टिलिटी मैपिंग को लेकर दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

Leave a Comment