RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कृष्ण लीला महोत्सव के कलाकारों ने किया भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का भ्रमण,स्थापित प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण।

मंच के बारे में सुना था, आज आकर हुआ धन्य: राहुल कुमार

मंच के विशेष सम्मान से नवाजे गए टीम प्रमुख राहुल कुमार।

सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह और संस्थान अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने दिया सम्मान।

अश्लीलता को ले कहा समाज के लिए ठीक नहीं।

बिहारी सभ्यता और संस्कृति के हुए मुरीद।

RKTV NEWS आरा(भोजपुर )24 अप्रैल।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज आरा के रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय डिजिटल श्री कृष्ण लीला महोत्सव में आए मुरादाबाद के कलाकारों ने भिखारी ठाकुर की प्रतिमा के साथ साथ मृदंगवादक बाबू ललन जी और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद के कलाकारों के टीम प्रमुख कई धारावाहिकों में भूमिका निभाने वाले निदेशक राहुल कुमार को भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का विशेष सम्मान देकर सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह और पत्रकार नरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
बातचीत करते हुए राहुल कुमार ने कहा मैने सुन रखा था कि आरा में भी ऐसा मंच है जहां आज अपनी टीम के साथ आकर धन्य हो गया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तलें आयोजित इस कार्यक्रम में श्री राहुल ने भिखारी ठाकुर के जमाने की चर्चा करते हुए कहा कि तब सोशल मीडिया नहीं था और वैसी परिस्थिति में भी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर समाज के बीच इतने लोकप्रिय बने अगर आज के जमाने में होते तो कहां से कहां जाते।हमलोग तो पूरे भारतवर्ष के साथ साथ विदेशों में भी रासलीला,कृष्णलीला,शिव तांडव आदि की प्रस्तुतियां करते है पर आज बॉलीवुड हो या फिल्म की दुनिया व गायिकी कुछ लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अश्लीलता फैला रहे हैं जो समाज के लिए अच्छा नहीं है।इस मंच ने अपनी संस्कृति को बचा कर रखा है जो मुझे अच्छा लगा।उन्होंने कहा कि बिहार में मुझे अच्छा लगता है क्योंकि यहां लोगों का पैर छूकर प्रणाम करना,अपने अपने घरों में अपने परिवार जैसा सम्मान देना आदि।इन्होंने स्पष्ट कहा कि पैसा हमलोग भी कमाते हैं पर अश्लीलता से कोषों दूर रहते हैं।इन्होंने बताया कि हमारी टीम में 20 सदस्य हैं जिनमें एक दर्जन ट्रांसजेंडर है जो भक्ति भाव और कला से ओत पोत है साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त है।इन्होंने बताया कि पायल मेहरा,विकास शर्मा, रितिका,बुलबुल,ज्योति, काव्या,अनुष्का मोनू आदि ट्रांसजेंडर समाज से है।
राहुल कुमार ने घोषणा किया कि जब भी मैं इधर आऊंगा इस मंच पर जरूर आकर मृदंगवादक बाबू ललन जी और शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां को नमन करूंगा।मैं जहां भी जाऊंगा भिखारी ठाकुर की कृतियों को फैलाऊंगा और अब हम प्रयास करेंगे कि भिखारी ठाकुर की शैली पर भी कोई प्रस्तुति करें।
कार्यक्रम के दौरान मनजीत सिंह,जितेंद्र सिंह,प्रमोद तिवारी,मिथिलेश सिंह,पत्रकार विजय सिंह,पप्पू सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये आदित्य प्रकाश।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: राज्य स्तरीय विद्यालय वाॅलीवाल प्रतियोगिता अंडर-14/19 का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

rktvnews

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से चुनावी तैयारियों को लेकर की वीसी

rktvnews

Leave a Comment