RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु छात्रों के बीच सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)31 जुलाई।जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा गढ़वा में छात्रों के बीच यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है तथा अपनी यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा कैसे की जा सकती है, के बारे में बताया गया। बताया गया कि सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन के बारे मे बताया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया। किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवं इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर ₹2,00000 (दो लाख) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर ₹50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं विनय रंजन तिवारी मौजूद थें।

Related posts

पटना:स्मारक तोड़ने की कोशिश अलोकतांत्रिक और दमनकारी: भाकपा – माले

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज केरल के कोच्चि में अमृता अस्पताल के रजत जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

पटना:सुनकर लिखने की सुंदर कला है ‘श्रुतलेख’, होती है ध्यान और मेधा की परख : किरण सिंह

rktvnews

भोपाल:प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सती प्रथा!

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment