RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रक्तदान शिविर में किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून। रविवार को श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्धार समिति महादेवा रोड आरा के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड केंद्र में नीरज कुमार केशरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल ग्यारह सदस्यों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन और आईएमए के अध्यक्ष डा राजेश कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से‌ डा राजेश, संरक्षक, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, सचिव डॉ विभा कुमारी, ब्लड डोनेशन कमिटी के चेयरमैन व पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, समाज सेवी अशोक शर्मा, समाज सेवी डा जीतेन्द्र शुक्ला , अधिवक्ता गुंजय कुमार आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव डा विभा कुमारी ने बताया की राज्य शाखा के निदेश पर विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2024 से लेकर 13 जुलाई 24 तक रक्तदान शिविर का आयोजन करना है ।इसी क्रम में आज महादेवा हनुमान मंदिर की ओर से रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित है।
महादेवा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह सहित उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए चेयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा की ऐसे ही संगठनों और सदस्यों के सहयोग से ब्लड बैंक समृद्ध भी होता है और पीड़ितों की जान भी बचाई जाती है।जब जीवन और मरण के बीच मरीज को कोई सहारा नहीं रहता है तब ब्लड बैंक एक सहयोगी के रूप में मददगार साबित होता है और मरीज की जान बचाना प्रथम कर्तव्य बन जाता है। इसमें कोई जाति, धर्म, संप्रदाय का बंधन नहीं रहता है।
डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया की अचानक दुर्घटना होने पर, गोली लगने पर, आपरेशन के समय, थैलेसीमिया और कैंसर जैसे मरीजों के लिए ब्लड बैंक वरदान है, सबकी हर संभव मदद का प्रयास रहता है बशर्ते की ब्लड बैंक में उस ग्रुप का ब्लड उपलब्ध हो। इसलिए अनुरोध भी किया की हर स्वस्थ्य व्यक्ति तीन माह पर रक्तदान कर सकता है।कम से कम दो बार रक्तदान आवश्य करें। इसके साथ साथ बीपी,सुगर, हेपेटाइटिस बी,हेपेटाइटिस सी, मलेरिया, एड्स आदि रोगों की जांच निशुल्क हो जाती है, और हर्ट और ब्रेन का खतरा भी अस्सी प्रतिशत कम हो जाता है।
इस मौके पर अभिभावक श्रीमान लाल दास राय के हाथों सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।श्री राय कहा कि मंदिर समिति के सदस्य रक्तदान देकर बहुत ही पुनीत कार्य किए हैं।ऐसा अन्य सभी संगठनों को, जागरूक लोगों को भी करना चाहिए। रक्तदान के बाद अपने विचारों को रखते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के नेता और सदस्य उमेश कुमार सुमन बताया कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। मैं रक्तदान कर गौरवान्वित महसूस करता हूं। मेरे ग्रुप के सदस्य भी रक्तदान करेंगे।
मंदिर समिति के नीरज कुमार केसरी ने अपनी भावनाओं को रखते हुए कहा की रक्तदान करने वालों को, समाज के लोग के साथ साथ रेडक्रॉस सोसायटी भी जरूरत पर उनको मदद करती हैं। अपने लिए,समाज के लिए , जरूरत मंदों के लिए रक्तदान करना लाभदायक है।
रक्तदान करने वालों में नीरज कुमार केसरी, उमेश कुमार सुमन ,सुकेश कुमार ,रितेश कुमार सिंह ,चंदन कुमार पाल ,अमित कुमार ,गणेश शाह, मुन्ना कुमार ,डिंपल शर्मा ,पंकज कुमार, विनोद कुमार चौधरी आदि रहे।
ब्लड डोनेशन कमेटी की ओर से अशोक शर्मा, सिद्धार्थ सिंह उर्फ बंटी ,शमसाद प्रेम , अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर,अधिवक्ता गुंजय कुमार ,डा जितेंद्र शुक्ला, कृष्ण माधव अग्रवाल उर्फ टिंकू,संजय कुमार, अधिवक्ता डा संदीप कुमार, हिमांशु केशरी, अधिवक्ता आर पी पाठक, अधिवक्ता अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे और रक्त दान दाताओं का हौसला बढ़ाते रहे। वरीय सहयोगी अशोक शर्मा जी ने सफल कार्यक्रम के लिए सबको बधाई और आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन किया।

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीएम की उपस्तिथि में 28 लाख रुपए के जब्त शराबों का किया गया विनिष्टिकरण।

rktvnews

अत्रि ऋषि की साधना उच्च कोटि की थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बढ़ते अपराध को ले नागरिक समाज एवं रंगकर्मियों के प्रातिंधी मंडल द्वारा एसपी को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोपाल:राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में।

rktvnews

Leave a Comment