
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 अप्रैल। बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने नेताओं के साथ वीर कुंवर सिंह पार्क में स्थापित कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में यादव रामसकल भोजपुरिया, विजय कुमार सिंह मुखिया ,सुरेंद्र आजाद प्रदेश सचिव आदि रहे।राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष लोजपा रामविलास भोजपुर आरा ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह वीर बांकुड़ा थे ।भोजपुर वासी के साथ साथ पूरे देश वासी उनके सेवा भाव को कभी भुला नहीं सकता ।आज पूरे बिहार में बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूम धाम से मनता लेकिन पॉप फ्रांसीसी का निधन विगत 21 अप्रैल को होने जाने से पूरे भारत में उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किए जाने से बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूम धाम से नहीं मना।श्री पासवान ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ पोप फ्रांसीसी के देहांत पर एक मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।कार्यक्रम में संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कुंवर उपेंद्र सिंह पूर्व संगठन मंत्री ,राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,डॉक्टर प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, शाहनवाज बलि खान जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ,प्रमोद पासवान जिला अध्यक्ष लेबर सेल,अरविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड आदि दर्जनों नेता शामिल थे।
