RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

एन.सी.सी. के सैकड़ों बच्चे हुए शामिल।

जिलों में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व पपेट शो।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 जनवरी।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 15 जनवरी से 28 जनवरी, 2025 के बीच मनाए जा रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आज 20 जनवरी को राजधानी पटना में भूकंप सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एन.सी.सी. उड़ान के सहयोग से आयोजित यह रैली राम मनोहर राय सेमिनरी, खजांची रोड पटना से सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। बाकरगंज होते हुए गांधी संग्रहालय, गांधी मैदान में सम्पन्न हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में एन.सी.सी. के कैडैट और विद्यार्थी शामिल थे।
गांधी संग्रहालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय, माननीय सदस्य ई. नरेंद्र कुमार सिंह, माननीय सदस्य प्रकाश कुमार, सचिव मो. वारिस खान (भा.प्र.से.), प्राधिकरण के सलाहकार ( तकनीकी ) बी के सहाय, आनन्द विजेता, विनय कुमार समेत राज्य आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.), राज्य अग्निशमन सेवा और सिविल डिफेंस के वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
इस रैली का उद्देश्य भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग करना है। प्राधिकरण का मानना है कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है, और इसी दिशा में यह प्रयास एक महत्वपूर्ण कदम है। इस रैली ने न केवल लोगों को भूकंप के खतरों के प्रति सजग किया गया, बल्कि उन्हें आपदा प्रबंधन के उपायों के प्रति भी प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि प्राधिकरण 15-28 जनवरी 2025 के बीच शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के माध्यम से पूरे राज्य में भूकंप से बचाव से बचने के उपाय सीखने के लिए स्कूल और कॉलेजों के साथ-साथ समाज में जन जागरूकता फैला रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों में आपदा प्रबंधन की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के माध्यम से मॉकड्रिल के जरिये एवं विभिन्न हितधारकों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, फिल्मों, रेडियो जिंगल, और सोशल मीडिया के माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सर्वाधिक खतरे वाले 14 चिन्हित जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, पेटिंग प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जा रही हैं।

Related posts

हरियाणा:HPSC की PGT लेक्चरर भर्ती में ऑर्थो कोटे का फर्जीवाड़ा: क्या अब आयोग को मेडिकल बोर्ड गठित करना चाहिए?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति समय-सीमा में जागरूक बनाएं : अपर समाहर्ता

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मझिआंव एवं बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कार्य संस्कृति में सुधार के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीकेसी के साथ कुंभराज वृहद सिंचाई परियोजना से गुना जिले के खेत होंगे सिंचित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment