
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।23 अप्रैल को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र के लोगो मे उत्साह था। चिलचिलाती धूप में भी लोगो का उत्साह कम नही हो रहा था। तरारी में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह एवं निजी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर युवा विधायक विशाल प्रशांत के पहल पर बिहार के राज्यपाल पहली बार तरारी पहुचे थे। जैसे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर तरारी मैदान में उतरा लोग वीर कुंवर सिंह अमर रहे, आरिफ मोहम्मद खान जिंदाबाद, विशाल प्रशांत जिंदाबाद के नारे लोग लगाने लगे। हेलीपैड के पास ही स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत, एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी राधाचरण सेठ, एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व सांसद सुशील सिंह, पूर्व विधायक सुनील पांडेय समेत राजग गठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद थे।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के स्वागत के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा के पास पहुँचे और सभी ने कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उसके बाद काफिला वहां से प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूर स्थित मून शांति मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में पहुचा जहां विशाल जनसभा आयोजित था।
मून शांति मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में पहुचते ही राज्यपाल सहित सभी अतिथियों ने हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया। उसके बाद राज्यपाल एवं सभी आगत अतिथि मंच पर पहुचे। जहां सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद समारोह का उद्घटान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी अतिथियों के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर उद्घोषक रवि रंजन एवं अभय विश्वास भट्ट ने किया।
इसके बाद राज्यपाल महोदय को समाजवादी नेता शेषनाथ सिंह ने अंग वस्त्र और कुंवर सिंह का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वही निदेशक रविश कुमार ने युवा विधायक विशाल प्रशांत को, अभय विश्वास भट्ट ने पूर्व सांसद सुशील सिंह को, प्रो राजीव रंजन ने एमएलसी जीवन कुमार को, अमरजीत कुमार ने एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा को, कुल्ला कंजन ने एमएलसी राधाचरण सेठ को ,अभय सिंह ने पूर्व विधायक सुनील पांडेय को,कुमारी खुशबु सत्यार्थी ने डॉ स्वाति प्रिया को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
रवीश कुमार ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत अपने शब्दों से करते हुए कहा कि आज युवा विधायक विशाल प्रशांत की पहल पर राज्यपाल के आगमन से हम सभी तरारीवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वही मशहूर गायक आलोक कुमार ने राष्ट्र भक्ति गीत गाकर सभी को मग्न मुग्ध कर दिया।
इसके बाद अपने संबोधन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने स्वस्थ रहने के मूल मंत्र को बताया। वही वीर कुंवर सिंह के कृति को बताते हुए कहा कि अस्सी साल के उम्र में लड़ाई लड़ना आसान काम नही है। राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने वीर कुंवर सिंह को नमन करते हुए 1857 की लड़ाई का भी जिक्र किया। इन्होंने कहा कि सुदरवर्ती इलाके में जहां मात्र एक सरकारी हॉस्पिटल है वैसे इलाके में 100 बेड का अस्पताल खुलने से ग्रामीण इलाकों के मरीजो को फायदा होगा। अब इलाज के लिए उन्हें बाहर नही जाना पड़ेगा, ये अच्छी पहल है।
वही विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि जब से मुझे इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने को मिला है मैं लागातर इस क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए प्रयासरत हूँ जिसके कई सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहे है। जहाँ एक तरफ सड़क , रोजगार, शिक्षा की ब्यवस्था सुदृढ हो रही है वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवा की भी ब्यवस्था सुदृढ हो रही है। इन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल जल्द ही आयुष्मान से जुड़ जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगो को इलाज के लुई अब बाहर नही जाना होगा। इन्होंने कहा कि यह ब्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो इसके लिए मैं कदम से कदम मिलाकर साथ दूंगा। वही एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि राज्यपाल के आगमन से तरारीवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वही इस प्रकार के निजी हॉस्पिटल का खुलना क्षेत्र के विकास में काफी सहायक सिद्ध होगा। इनलोगो ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में जहाँ भी हमलोगों की जरूरत होगी हम सब तैयार है। विधायक विशाल प्रशांत और पूर्व विधायक सुनील पांडेय लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे है। सभा को एमएलसी राधाचरण सेठ,पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने भी सम्बोधित किया। वही विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल श्री कृष्ण सिंह, पदमश्री भीम सिंह भवेश, भोजपुर से इंटर की परीक्षा में टॉपर छात्र अमरकांत कुमार, डॉ स्मृति प्रिया, प्रो राजीव रंजन, सामाजिक क्षेत्र के लिए अभय विश्वास भट्ट , कुंवर अजय प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह, रामाशीष सिंह, आलोक कुमार पासवान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन समाजवादी नेता शेषनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगो मे भाजपा नेता अभय सिंह, शशि राय, रोहित वर्मा, अंकित चन्द्रवँशी, सोनू पांडेय,गोपाल जी पांडेय, गुड्डू प्रसाद, भाजपा नेता संतोष पांडेय, आरएसएस के यशवन्त सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य चिकित्सक एवं प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
