RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सभी पात्र बच्चों का खोला जा रहा बैंक खाता – विद्यालयों में चल रहा विशेष शिविर अभियान।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)08 जुलाई।जिले में सभी पात्र विद्यार्थियों का बैंक खाता खोले जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा का बैंक खाता अनिवार्य रूप से खोला जाए, ताकि शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों को मिल सके।
उक्त निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। सभी बैंकों के बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट्स (BC) विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों का खाता खोलने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। इस अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज के नेतृत्व में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसके उपरांत विद्यालय स्तर पर बैंकिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। यह पहल बच्चों के बैंकिंग समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय लाभों का समय पर और पारदर्शी ढंग से लाभ प्राप्त हो सकेगा।

आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अभियान मोड में कार्य

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं सीएससी केंद्रों के माध्यम से 16 जून से 1 जुलाई 2025 तक विशेष शिविर अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 17,292 पात्र लाभुकों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। यह आँकड़ा 7 जुलाई तक का है। वर्तमान में 1 जुलाई से प्रज्ञा केंद्रों एवं सहिया दीदियों द्वारा लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। उक्त अभियान की निरंतर निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया द्वारा की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इस महत्त्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके। यह अभियान जिले के विकास एवं जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त पहल है।

Related posts

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाई : के रवि कुमार

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:’खड़ी-बोली’ को भारतेन्दु ने अंगुली पकड़ कर चलना सिखाया : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जनवरी 24

rktvnews

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झंडा मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment