
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।डा जया जैन व्याख्यानमाला प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 12 मई 2025 को एस एस कन्वेंट स्कूल आरा में होने जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत के निर्माण में जन साधारण की भूमिका” है। जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवा युवती, विद्यार्थी ,शोधार्थी कोई भी सम्मिलित हो सकता है। इसके विजेता प्रतिभागी को पच्चीस हजार व उपविजेता को ग्यारह हजार रुपए का नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगा। यह आयोजन विगत तीन वर्षों से होते आ रहा है। बताते चलें की डा जैन आरा की मूल निवासी है,हिन्दी से स्नातकोत्तर,पीएचडी,1978 से बोकारो स्टील सिटी कालेज में व्याख्याता,विगत पांच वर्षों से अ.ग्र.कर चुकी है। महावीर जयंती कार्यक्रम की सचिव अध्यक्ष व अभी संरक्षक हैं। जयप्रकाश आंदोलन की उपज, जेपी के आरा आगमन पर रमना मैदान में स्वागत भाषण,पांच बार जेल यात्रा,लेखक, शास्त्रीय संगीत गायिका , झारखण्ड व बिहार की संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष,आदि पदों को सुशोभित कर चुकी है।आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने संयोजक प्रो डा जया जैन से जानकारी प्राप्त की।इन्होंने बताया की डॉक्टर जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन, सरस्वती सन्मति कन्वेंट स्कूल में दो बजे दिन से छः बजे संध्या तक बिना कोई शुल्क के होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि आम लोग राष्ट्र के प्रति सोचें,इसके विकास में भागीदार बनें, समर्पित भाव से इसके सहयोगी बने तभी विकसित भारत की परिकल्पना सफल होगी। प्रतियोगिता का विषय वस्तु राष्ट्र सर्वोपरि पर आधारित होगा।राष्ट्र 2047 विकासशील होगा लेकिन केवल कहने से नहीं, कुछ लोगों के चाहने से नहीं बल्कि सभी भारतीय में,जन जन में राष्ट्रप्रेम की सामुहिक भावना जगानी पड़ेगी। मेरी इच्छा है की प्रतियोगिता प्रांतीय स्तर पर आजीवन होते रहे,पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है।
